Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 68
खबर छत्तीसगढ़नवा छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाई छत्तीसगढ़ सरकार की “श्री रामलला दर्शन योजना’, मुख्यमंत्री वीडियो संदेश लोगों ने किया सांझा

Editor Editor
January 16, 2024 3 Mins Read
519 Views
0 Comments

रायपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में गजब का उत्साह देखने काे मिल रहा है। आज मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर #रामदरसबरजाबो नंबर वन ट्रेंड करता रहा। छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं को अभिव्यक्त करते इस हैश टैग के साथ सोशल मीडिया यूजर्स अपने विचार साझा करते रहे, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई श्री “श्री रामलला दर्शन योजना” की भी खूब चर्चा रही। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो संदेश भी साझा किए जाते रहे, जो उन्होंने श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के निमित्त प्रदेशवासियों के नाम जारी किए हैं। परिणाम स्वरूप दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक x पर #रामदरसबरजाबो जमकर ट्रेंड करता रहा।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने “मोदी की गारंटी” के तहत छत्तीसगढ़वासियों को श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए “श्री रामलला दर्शन योजना” की शुरूआत की है। इसे लेकर प्रदेशवासी खासे उत्साहित हैं। विशेषकर बड़े-बुजुर्गों का प्रभु राम दर्श का सपना साकार होने जा रहा है। योजना के प्रथम चरण में सरकार ने 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दर्शन कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद क्रमश: सभी को श्रीरामलला के दर्शन कराए जाएंगे।

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, लोगों का उत्साह बढ़ते जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील पर स्वच्छता अभियान चलाकर तथा श्रमदान कर लोग प्रदेश के मंदिर-देवालयों की साफ-सफाई कर रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रीमंडल के माननीय सदस्यगण और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस पावन अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। इस बीच आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को संबोधित एक वीडियो संदेश भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

इसमें उन्होंने प्रदेशवासियों का अभिवादन और जय श्री राम का उद्घोष करते हुए कहा है कि “आप सबको पता है कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस दिव्य और ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने जा रहे हैं। संपूर्ण देश में उत्साह है, उमंग है।

मुख्यमंत्री साय ने वीडियो में आगे कहा है कि प्रभु श्री राम जन-जन के हृदय में बसते हैं। छत्तीसगढ़ वही कोसल है, जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया । राम ने दण्डकारय को अपनी चरण रज से पवित्र किया। माँ शबरी के बेरों की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में घुली हुई है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में रामराज्य की संकल्पना साकार होती जा रही है। प्रभु राम के आदर्शों पर चलकर सेवा और सुशासन के माध्यम से हम भी छत्तीसगढ़ को एक आदर्श और सुशासित राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु संकल्पित हैं।

साय ने कहा है कि बहुत लम्बी प्रतिक्षा के बाद अब जब श्री रामलला अयोध्या धाम में विराजमान होने जा रहे हैं। और जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपील की है कि हम श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर अपने घर, गांव, नगर को ही अयोध्या स्वरूप बना लें। अपने आसपास आस्था स्थलों मंदिरों की साफ-सफाई कर लें और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु राम के आगमन का उत्सव मनाएं। प्रभु राम का पावन स्मरण करें। श्री राम का पावन स्मरण करते हुए आप सभी को पुनः इस बहुप्रतीक्षित अवसर का साक्षी बनने के लिये बधाई।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 48 2
Previous

रायपुर के ऊर्जा शिक्षा उद्यान मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Untitled 12
Next

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 जनवरी को बालोद जिले में 174 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Next
Untitled 12
January 16, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 जनवरी को बालोद जिले में 174 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Previous
January 15, 2024

रायपुर के ऊर्जा शिक्षा उद्यान मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Untitled 48 2

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 13 at 2.24.58 PM

केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
June 13, 2026
हमने बनाया है हम ही संवारेंगे… 1

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

Editor Editor
June 13, 2026
fdcd

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान

Editor Editor
June 13, 2026
WhatsApp Image 2026 06 12 at 10.43.32 PM

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Editor Editor
June 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार