Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 39 3
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का प्रवास उर्मिला के परिवार के लिए लेकर आया खुशियों की सौगात

Editor Editor
December 29, 2023 2 Mins Read
287 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायगढ़ जिले का भुईंयापानी प्रवास उर्मिला बिरहोर के परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिरहोर समुदाय की उर्मिला को तत्काल रोजगार मिल गया है। उर्मिला अब अपने गांव के कन्या आश्रम में काम करेगी। उर्मिला ने मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है।

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से मुलाकात करने रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम भुईंयापानी पहुंचे थे। चर्चा के दौरान जब मुख्यमंत्री श्री साय को यह जानकारी मिली कि बिरहोर समाज की उर्मिला आठवीं तक पढ़ी हैं, तो उन्होंने आश्चर्य मिश्रित खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विशेष पिछड़े जनजातीय समुदाय में जब पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या काफी कम है। ऐसे में उर्मिला का शिक्षित होना खुशी की बात है। उन्होंने तत्काल मौके पर ही कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को उर्मिला के लिए रोजगार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से शाम तक उर्मिला को खुशखबरी मिल गई। उर्मिला अब अपने ही गांव कुर्रा के आदिवासी कन्या आश्रम में रसोईया के पद पर 30 दिसंबर से काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा प्राप्त बिरहोर समुदाय को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए जरूरी है, उन्हें शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जाए। विशेष कर बिरहोर समुदाय की जो बच्चियां पढ़ी-लिखी हैं उन्हें रोजगार के अवसर मुहैय्या कराना चाहिए। इससे परिवार के साथ पूरे समुदाय के विकास की नींव सुदृढ़ होगी। साय ने उर्मिला बिरहोर से यह भी पूछा कि उन्हें सरकार की किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उर्मिला ने बताया कि उनका राशन कार्ड बनाया गया है। अब राशन भी मिलेगा।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

मुख्यमंत्री 30 दिसंबर को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए शेड्यूल

Untitled 39 3
Next

मुख्यमंत्री पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, चर्चा कर जाना उनका हाल

Next
Untitled 39 3
December 30, 2023

मुख्यमंत्री पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, चर्चा कर जाना उनका हाल

Previous
December 29, 2023

मुख्यमंत्री 30 दिसंबर को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए शेड्यूल

vishnu deo sai

Related Posts

1777642131 c35ce9dcf5dded40ec38 1

कृषि मंत्री ह राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसान मन ल 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि के करिन अंतरण

Editor Editor
May 1, 2026
WhatsApp Image 2026 05 01 at 6.33.22 PM

बाल हितैषी पंचायत म कछिया ह प्रदेश म बनाइस कीर्तिमान

Editor Editor
May 1, 2026
1777634434 017df7d92b132db9105c

राष्ट्रीय मंच म छत्तीसगढ़ के दोहरी उपलब्धि

Editor Editor
May 1, 2026
1777637909 065c0b610cc2389f3f39

मंत्री राजेश अग्रवाल ह ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ के करिन सुभारंभ

Editor Editor
May 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार