Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 22T081805.666
खबर छत्तीसगढ़

हरगवां गांव में मुख्यमंत्री का औचक दौरा, ग्रामीणों से चौपाल में सीधा संवाद

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 22, 2025 One Min Read
104 Views
0 Comments

बलरामपुर-रामानुजगंज। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर मंगलवार को जनपद पंचायत शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत हरगवां स्थित ढोढ़रीखाला (नवापारा) पारा में उतरा। यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण के रूप में हुआ। मुख्यमंत्री के अचानक आगमन से गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में हेलीकॉप्टर देखने और मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ पड़े।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तौर पर स्वागत किया। महिलाओं ने उनके पांव पखारे, टीका लगाया और सरई पत्तों की माला पहनाई। स्वागत गीत गाकर आदिवासी संस्कृति का परिचय भी दिया। यह क्षेत्र पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल है।

चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मुख्यमंत्री साय ने कटहल, आम और महुआ के पेड़ों के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। पानी की समस्या, पट्टा विवाद और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। बेलसर गांव की दीपू बघेल ने वन भूमि पर खेती में आ रही समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनमन योजना की समीक्षा

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ढोढ़रीखाला पारा में 19 आवास स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 16 पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इनकी प्रगति की जानकारी ली और योजनाओं की स्थिति पर ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

IMG 20250522 WA0060 780x470 1
Previous

भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए सीएम साय,महतारी सदन का कियाभूमि पूजन

image 2025 05 22T082144.323
Next

मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह पर ले जाना मेरा संकल्प”: CM साय

Next
image 2025 05 22T082144.323
May 22, 2025

मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह पर ले जाना मेरा संकल्प”: CM साय

Previous
May 22, 2025

भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए सीएम साय,महतारी सदन का कियाभूमि पूजन

IMG 20250522 WA0060 780x470 1

Related Posts

nmnm

किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध

Editor Editor
March 25, 2026
zxfdsd

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात

Editor Editor
March 25, 2026

माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ

Editor Editor
March 25, 2026
1774434221 ba136e88de58754e7b16

शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार

Editor Editor
March 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार