Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1784031695 ddf22bbc46fa21713133
खबर छत्तीसगढ़

जागरूक होंगे बच्चे, सुरक्षित होगा छत्तीसगढ़ का भविष्य

Editor Editor
July 14, 2026 2 Mins Read
28 Views
0 Comments

राज्यभर के विद्यालयों में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति बढ़ाई जा रही जागरूकता
पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार एवं साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अधिकार-संपन्न बचपन के निर्माण की दिशा में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत राज्य के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं किशोर-किशोरियों को बाल संरक्षण, व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनी अधिकार तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर तथा पुलिस विभाग के अधिकारी विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता, गुड टच एवं बैड टच की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अनुचित व्यवहार की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों एवं किशोरों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, लैंगिक समानता, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम, भिक्षावृत्ति उन्मूलन तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों से भी अवगत कराया जा रहा है। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा बच्चों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान सरल एवं सहज भाषा में किया जाता है तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति में अपने माता-पिता, शिक्षकों, पुलिस अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से तत्काल संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही बच्चों को जागरूक, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा अपने साथियों को भी इन महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने का संदेश दिया जा रहा है।
इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रामचंद्रपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए बच्चों को सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
राज्य शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो, किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए आत्मविश्वास विकसित करे तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण में अपने भविष्य का निर्माण कर सके।

Tags:

#children#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsChhattisgarh's futureraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1784032182 48f7dff7146fc0831c99
Previous

ग्राफ्टेड सब्जी खेती से महिला स्व-सहायता समूहों की बढ़ेगी आय

WhatsApp Image 2026 07 14 at 6.16.50 PM
Next

लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Next
WhatsApp Image 2026 07 14 at 6.16.50 PM
July 14, 2026

लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Previous
July 14, 2026

ग्राफ्टेड सब्जी खेती से महिला स्व-सहायता समूहों की बढ़ेगी आय

1784032182 48f7dff7146fc0831c99

Related Posts

op chaudhri 2

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
August 13, 2026
op chaudhri 1

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Editor Editor
August 13, 2026
tiranga yatra 1 1

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

Editor Editor
August 13, 2026
rajesah agrawal 1

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

Editor Editor
August 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार