Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1784032182 48f7dff7146fc0831c99
खबर छत्तीसगढ़

ग्राफ्टेड सब्जी खेती से महिला स्व-सहायता समूहों की बढ़ेगी आय

Editor Editor
July 14, 2026 2 Mins Read
27 Views
0 Comments

सूरजपुर में बिहान की दीदियों को आधुनिक कृषि तकनीक का प्रशिक्षण, 27,300 ग्राफ्टेड पौधों का वितरण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान एवं प्रदान संस्था के संयुक्त प्रयास से महिला समूहों को ग्राफ्टेड सब्जी खेती की आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है।
जिला पंचायत सूरजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत उमंग महिला क्लस्टर संगठन की स्वयं सहायता समूह की दीदियों को ग्राफ्टेड पौधों के माध्यम से वैज्ञानिक खेती का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को परंपरागत खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक, लाभकारी एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना है, ताकि वे कृषि उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना सकें।
कसलगिरि, झांसी और पोड़ीपा ग्राम पंचायतों में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में दीदियों को ग्राफ्टेड पौधों की रोपाई, देखभाल, रोग प्रबंधन एवं उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान टमाटर एवं बैंगन की सिजेंटा साहो तथा व्हीएनआर-212 किस्म के कुल 27,300 ग्राफ्टेड पौधों का वितरण भी किया गया।
विकासखंड परियोजना प्रबंधक ने बताया कि ग्राफ्टेड पौधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर रहती है तथा उत्पादन में वृद्धि होने से किसानों और महिला समूहों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है। आधुनिक तकनीक अपनाने से लागत कम होने के साथ बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी बढ़ती है।
    राज्य सरकार की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, कृषि में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने तथा महिला स्व-सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इससे प्रदेश में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsGrafted vegetable farmingraipur newsstate newswomen’s self-help groups

Share Article

Other Articles

1784032416 7367410db8a5dea3d39d
Previous

धान के कटोरे में महकने लगी औषधियों की खुशबू

1784031695 ddf22bbc46fa21713133
Next

जागरूक होंगे बच्चे, सुरक्षित होगा छत्तीसगढ़ का भविष्य

Next
1784031695 ddf22bbc46fa21713133
July 14, 2026

जागरूक होंगे बच्चे, सुरक्षित होगा छत्तीसगढ़ का भविष्य

Previous
July 14, 2026

धान के कटोरे में महकने लगी औषधियों की खुशबू

1784032416 7367410db8a5dea3d39d

Related Posts

op chaudhri 2

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
August 13, 2026
op chaudhri 1

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Editor Editor
August 13, 2026
tiranga yatra 1 1

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

Editor Editor
August 13, 2026
rajesah agrawal 1

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

Editor Editor
August 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार