Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 30T185757.939 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

CM साय ने किया शबरी एंपोरियम का दौरा, बेलमेटल सहित बस्तर की जनजातीय कला की की सराहना

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 30, 2025 One Min Read
121 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज शिल्पनगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस और काष्ठ शिल्प से बनी कलाकृतियों को देखा और उनकी सुंदरता एवं शिल्प कौशल की सराहना की। बस्तर की जीवनशैली, सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को अभिव्यक्त करती इन कलाकृतियों ने मुख्यमंत्री को विशेष रूप से प्रभावित किया।

मुख्यमंत्री ने शिल्पियों से संवाद कर उनके कार्य की बारीकियों और कलाकृतियों की निर्माण प्रक्रिया को समझा। उन्होंने शिल्पियों से उनके बाजार, विपणन रणनीति और प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बनी आकर्षक कलाकृति भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार बस्तर की परंपरागत कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि कोंडागांव के शिल्पकारों की कला, न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है, बल्कि आजीविका का सशक्त माध्यम भी है। सरकार शिल्पकारों को बाजार से जोड़ने, प्रशिक्षण देने और उनके उत्पादों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में बस्तर सांसद महेश कश्यप, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसव राजू एस, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 30T185528.929 780x470 1
Previous

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव सायनारायणपाल की चौपाल में जानी योजनाओं की जमीनी सच्चाई

image 2025 05 31T163259.082
Next

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों से की मुलाकात, सुशासन और ग्रामीण विकास पर चर्चा

Next
image 2025 05 31T163259.082
May 31, 2025

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों से की मुलाकात, सुशासन और ग्रामीण विकास पर चर्चा

Previous
May 30, 2025

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव सायनारायणपाल की चौपाल में जानी योजनाओं की जमीनी सच्चाई

image 2025 05 30T185528.929 780x470 1

Related Posts

1776859656 b1d3c8e39126d9c2e39b

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ले बदलीस तस्वीर

Editor Editor
April 22, 2026
1776859438 27415f16b50449e305d2 1

‘ज्ञानभारतम्’ सर्वे ला मिलीस रफ्तार: 31 मई तक जम्मो काम पूरा करे के निर्देश

Editor Editor
April 22, 2026
1776859212 05a9c2e2995a5dee9eab

चेकडैम बनीस ग्रामीण आत्मनिर्भरता के मजबूत आधार, जल संरक्षण ले बदलीस खेती-किसानी के तस्वीर

Editor Editor
April 22, 2026
1776848995 4d532f1047d1031f9c26 1

राज्यपाल श्री डेका ले ‘नो प्लास्टिक कैंपेन’ के ब्रांड एंबेसडर आप्टे ह करिन मुलाकात

Editor Editor
April 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार