Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 30T185528.929 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव सायनारायणपाल की चौपाल में जानी योजनाओं की जमीनी सच्चाई

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 30, 2025 One Min Read
135 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और जनकल्याण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर जिले के नारायणपाल गांव में सुशासन तिहार के अंतिम चरण में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया।

देवगुड़ी परिसर में आम के पेड़ के नीचे बैठकर मुख्यमंत्री ने बिजली, राशन, पीएम आवास, महतारी वंदन योजना, शिक्षा, और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी स्थिति की जानकारी ली। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सरिता कश्यप ने बताया कि इस योजना से उन्हें घरेलू खर्चों में राहत मिली है। ललिता बघेल ने बिहान योजना से मिले आर्थिक सहयोग और बैंक ऋण से अपने बेल मेटल व्यवसाय के विस्तार की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है और पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोले गए हैं और जल्द ही यह सभी पंचायतों में लागू होंगे। मुख्यमंत्री ने 1.11 करोड़ रुपये की लागत से नारायणपाल में स्कूल भवन, सड़क, पुलिया, स्ट्रीट लाइट और व्यावसायिक परिसर निर्माण जैसे अनेक कार्यों की घोषणा की। साथ ही कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की वन समितियों के 11 हितग्राहियों को वाहन वितरित किए और 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट और किताबें देकर सम्मानित किया।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 30T185338.859 780x470 1
Previous

बस्तर के हर कोने तक पहुंचेगा विकास: सीएम विष्णु देव साय

image 2025 05 30T185757.939 780x470 1
Next

CM साय ने किया शबरी एंपोरियम का दौरा, बेलमेटल सहित बस्तर की जनजातीय कला की की सराहना

Next
image 2025 05 30T185757.939 780x470 1
May 30, 2025

CM साय ने किया शबरी एंपोरियम का दौरा, बेलमेटल सहित बस्तर की जनजातीय कला की की सराहना

Previous
May 30, 2025

बस्तर के हर कोने तक पहुंचेगा विकास: सीएम विष्णु देव साय

image 2025 05 30T185338.859 780x470 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 03 at 6.43.31 PM

लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

Editor Editor
June 3, 2026
WhatsApp Image 2026 06 03 at 4.43.46 PM

नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल

Editor Editor
June 3, 2026
WhatsApp Image 2026 06 03 at 4.17.05 PM

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष

Editor Editor
June 3, 2026
WhatsApp Image 2026 06 03 at 4.16.36 PM

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

Editor Editor
June 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार