Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images92 copy 1280x720
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें किया नमन

Editor Editor
December 24, 2024 2 Mins Read
193 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।अटल का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। अटल जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय सरल व्यक्तित्व थे। अटल जी की याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। अटल जी का सपना था – एक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल भारत। उसी सपने को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर हम सभी को अटल जी के दिखाए रास्तों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान देकर अटल जी के स्वर्णिम भारत के स्वप्न को पूर्ण करने में सहभागी बनने के लिए दृढ़संकल्पित होना चाहिए।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Previous

महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी बर्खास्त, परियोजना अधिकारी और आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक निलंबित

images92 copy 1280x720
Next

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती : सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का होगा भूमिपूजन, 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर

Next
images92 copy 1280x720
December 24, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती : सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का होगा भूमिपूजन, 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर

Previous
December 24, 2024

महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी बर्खास्त, परियोजना अधिकारी और आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक निलंबित

Related Posts

pandum 02

बस्तर पंडुम 2026 के समापन में पहुंचे अमित शाह कहा बस्तर की असल पहचान बारूद नहीं यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

Editor Editor
February 9, 2026
kisan nag1

किसान सुरेश कुमार नाग को मिला ‘भुइयां के भगवान’ सम्मान

Editor Editor
February 9, 2026
abhiyan

रायपुर : मोर गांव मोर पानी अभियान से 45 परिवारों की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव

Editor Editor
February 9, 2026
ghyt

उत्तर बस्तर कांकेर : बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

Editor Editor
February 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार