Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 19 at 10.52.59 AM
जोहार छत्तीसगढ़

रायपुर में गरबा महोत्सवों में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, मातृशक्ति के सम्मान पर दिया जोर

Editor Editor
October 19, 2026 2 Mins Read
33 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री माना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडालों में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हुकुम ललित महल में आयोजित रास गरबा विथ भजन डांडिया, रामबाग के रास गरबा, पचपेड़ी नाका स्थित राम मंगलम लॉन में ‘सोरठी रंग रंगीलो’ उत्सव और शंकर नगर के बीटीआई मैदान में आयोजित ‘संकल्प गरबा’ में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। गुजरात की सांस्कृतिक परंपरा से निकला गरबा आज पूरे देश में लोकप्रिय है और विभिन्न समाजों को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल मां दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनकी गरिमा और समाज निर्माण में उनके योगदान को याद करने का अवसर भी है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है।

महतारी वंदन योजना से 68 लाख महिलाओं को मिल रही सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे अंतरित की जा रही है। इससे महिलाएं घरेलू जरूरतों, बच्चों की शिक्षा और परिवार से जुड़े खर्चों के संबंध में आर्थिक निर्णय लेने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 14 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों और आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

देवी शक्तिपीठों के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर

विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की धरती होने के साथ मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी, मां महामाया और मां चंद्रहासिनी की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्रि के दौरान दंतेवाड़ा, डोंगरगढ़, रतनपुर और चंद्रपुर सहित प्रदेश के प्रमुख देवी स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रमुख देवी शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बस्तर में शांति और विकास के नए दौर का उल्लेख

कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और सरकार के प्रयासों से बस्तर में शांति एवं विकास की दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को भी महत्वपूर्ण बताया। विभिन्न गरबा आयोजनों में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, आयोजन समितियों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags:

Chhattisgarh Culturechhattisgarh newsDurga PujaGarba Mahotsavlakhpati didiMahtari Vandan YojanaNavratri 2026raipur newsVishnu Deo SaiWomen empowerment

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 19 at 2.42.50 PM
Previous

मरवाही में जल संरक्षण की अनूठी पहल, 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर वर्षा जल

WhatsApp Image 2026 10 20 at 3.45.14 PM
Next

महाअष्टमी पर विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, परमेश्वरी और चंडी के दर्शन

Next
WhatsApp Image 2026 10 20 at 3.45.14 PM
October 20, 2026

महाअष्टमी पर विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, परमेश्वरी और चंडी के दर्शन

Previous
October 19, 2026

मरवाही में जल संरक्षण की अनूठी पहल, 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर वर्षा जल

WhatsApp Image 2026 10 19 at 2.42.50 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.57.11 PM

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

Editor Editor
November 25, 2026
images 14

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 9.49.16 PM

छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
November 25, 2026
images 13

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित, 8 जनवरी से होगा आयोजन

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार