Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 20 at 3.45.14 PM
जोहार छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, परमेश्वरी और चंडी के दर्शन

Editor Editor
October 20, 2026 2 Mins Read
33 Views
0 Comments

कवर्धा की ऐतिहासिक खप्पर यात्रा में हुए शामिल, श्रद्धालुओं के साथ गाए जसगीत

रायपुर, नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर स्थित मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। रात्रि में उन्होंने कवर्धा की ऐतिहासिक खप्पर यात्रा में शामिल होकर माता काली के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कवर्धा में महाअष्टमी की रात निकलने वाली खप्पर यात्रा की परंपरा सौ वर्षों से भी अधिक पुरानी मानी जाती है। मां दंतेश्वरी, मां चंडी और मां परमेश्वरी मंदिरों से जुड़ी यह धार्मिक परंपरा क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मान्यता है कि माता काली के स्वरूप में खप्पर धारण कर नगर भ्रमण करने की यह परंपरा नगर की सुख-शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना के साथ निभाई जाती है।

खप्पर यात्रा के दौरान माता के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अनूठी धार्मिक परंपरा के दर्शन के लिए पहुंचे। विजय शर्मा ने श्रद्धापूर्वक माता के दर्शन किए और इस प्राचीन परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ माता सेवा में भाग लिया और जसगीत गाकर मां भगवती की आराधना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कवर्धा सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं और श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। माता सेवा, जसगीत और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने भक्ति के इस विशेष अवसर को साझा किया।

विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा की खप्पर यात्रा प्राचीन धार्मिक परंपराओं और लोक आस्था की अनमोल धरोहर है। पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ रही है। उन्होंने महाअष्टमी के पावन अवसर पर माता के दर्शन करने और श्रद्धालुओं के साथ सेवा एवं आराधना में शामिल होने को सौभाग्य बताया।

उन्होंने मां भगवती से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। कवर्धा की खप्पर यात्रा एक बार फिर श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक बनी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Tags:

chhattisgarh newsKawardhaKhappar YatraMaa Danteshwari TempleMaha AshtamiNavratri 2026VIJAY SHARMA

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 19 at 10.52.59 AM
Previous

रायपुर में गरबा महोत्सवों में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, मातृशक्ति के सम्मान पर दिया जोर

photo collage.png 23
Next

पिपरिया में दुर्गा उत्सव पंडालों में पहुंचे विजय शर्मा, की पूजा-अर्चना

Next
photo collage.png 23
October 20, 2026

पिपरिया में दुर्गा उत्सव पंडालों में पहुंचे विजय शर्मा, की पूजा-अर्चना

Previous
October 19, 2026

रायपुर में गरबा महोत्सवों में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, मातृशक्ति के सम्मान पर दिया जोर

WhatsApp Image 2026 10 19 at 10.52.59 AM

Related Posts

79

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.53.50 PM

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : विजय शर्मा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.57.44 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर मुख्यमंत्री साय ने की मदद की पहल

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.52.02 PM

बस्तर के 5 लाख परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, स्वावलंबी बस्तर अभियान की समीक्षा

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार