Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 22 at 1.55.55 PM
खबर छत्तीसगढ़

माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

Editor Editor
October 22, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे। यह पहल माता हासी देवी के आध्यात्मिक योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पूज्य शदाणी दरबार, रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा यह विशेष स्मारक सिक्का जारी किया गया है। एक प्रमुख सिंधी विभूति के सम्मान में सिक्का जारी होना सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर है। इससे देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी समाज के लोगों में गर्व और प्रसन्नता का भाव है।

स्मारक सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी की छवि अंकित है। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस विशेष सिक्के के माध्यम से माता हासी देवी के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से इसे बुक कर सकेंगे। यह स्मारक सिक्का माता हासी देवी के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक होने के साथ उनकी विरासत को सहेजने का माध्यम भी बनेगा।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूज्य शदाणी दरबार, रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने दिया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित वरिष्ठ अधिकारी, शदाणी दरबार के सदस्य तथा देशभर से आए जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Tags:

chhattisgarh newsCommemorative CoinDroupadi MurmuIndian CultureMata Hasi Deviraipur newsShadani DarbarSindhi CommunitySpiritual Heritage

Share Article

Other Articles

photo collage.png 27
Previous

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत

WhatsApp Image 2026 10 22 at 3.39.29 PM
Next

नंदनवन जंगल सफारी में 25 वर्षीय हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

Next
WhatsApp Image 2026 10 22 at 3.39.29 PM
October 22, 2026

नंदनवन जंगल सफारी में 25 वर्षीय हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

Previous
October 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत

photo collage.png 27

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 22 at 4.24.40 PM

धमतरी में वीबी-जी राम जी योजना से बदली गांवों की तस्वीर, मजदूरों को मिल रहा रोजगार

Editor Editor
October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 22 at 3.39.29 PM

नंदनवन जंगल सफारी में 25 वर्षीय हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

Editor Editor
October 22, 2026
photo collage.png 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत

Editor Editor
October 22, 2026
21524 1

बिना रेरा पंजीयन भूखंड बिक्री पर 25 लाख का जुर्माना, सालासार विहार के प्रमोटर पर कार्रवाई

Editor Editor
October 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार