Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 27
जोहार छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत

Editor Editor
October 22, 2026 One Min Read
20 Views
0 Comments

रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति का स्वागत करना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास को राज्य के लिए विशेष अवसर बताते हुए उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और जनजातीय परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। वहीं, मुरिया दरबार जनजातीय समाज की परंपराओं और सामुदायिक सहभागिता को दर्शाता है। राष्ट्रपति की सहभागिता से इन परंपराओं के महत्व को और अधिक मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति के आगमन और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सहभागिता से प्रदेश की जनजातीय विरासत को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Tags:

Bastar Dussehrachhattisgarh newsChhattisgarh tourismDroupadi MurmuGovernor Ramen DekaMuria Darbarraipur newsTribal CultureVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

21524 1
Previous

बिना रेरा पंजीयन भूखंड बिक्री पर 25 लाख का जुर्माना, सालासार विहार के प्रमोटर पर कार्रवाई

WhatsApp Image 2026 10 22 at 1.55.55 PM
Next

माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

Next
WhatsApp Image 2026 10 22 at 1.55.55 PM
October 22, 2026

माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

Previous
October 22, 2026

बिना रेरा पंजीयन भूखंड बिक्री पर 25 लाख का जुर्माना, सालासार विहार के प्रमोटर पर कार्रवाई

21524 1

Related Posts

1794576781 e79ffccb8d53009365da 1

स्कूलों में बनेंगे बाल प्रहरी क्लब, बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Editor Editor
November 13, 2026
images 1 1

छत्तीसगढ़ की प्रारूप मतदाता सूची जारी, 1.90 करोड़ मतदाता दर्ज

Editor Editor
November 13, 2026
1794562407 42168a89cc55115cf9a3 1

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों को मिली विकास की नई राह

Editor Editor
November 13, 2026
photo collage.png 4

जनजातीय महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण पर जोर

Editor Editor
November 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार