Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 05 at 7.26.03 PM
खबर छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने कुरूद की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और योजनाओं का किया निरीक्षण

Editor Editor
September 5, 2026 2 Mins Read
10 Views
0 Comments

रायपुर, विकसित भारत-जी राम जी के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों का मैदानी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत धूमा में बालिका शौचालय, अमृत सरोवर और पंचायत भवन का निरीक्षण किया तथा चरमुड़िया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

श्रमिकों से संवाद और आजीविका गतिविधियों की समीक्षा

ग्राम धूमा में बालिका शौचालय निर्माण के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने श्रमिकों से समय पर मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूह द्वारा किए जा रहे मछली पालन की गतिविधियों का जायजा लिया और ग्रामीण आजीविका को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

डिजिटल माध्यमों से कार्यों का अवलोकन

पंचायत भवन धूमा में आयुक्त ने क्यूआर कोड स्कैन कर पंचायत में स्वीकृत और पूर्ण हुए विकास कार्यों की जानकारी देखी। उन्होंने क्लार्ट ऐप और युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की तथा पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सहायक से ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ के अंतर्गत निर्माणाधीन मकानों की प्रगति रिपोर्ट ली।

स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश

निरीक्षण के उपरांत जनपद पंचायत कुरूद में कार्यक्रम अधिकारियों और तकनीकी सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्देश दिए कि:

  • ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना केवल औपचारिकता न होकर स्थानीय जरूरतों के अनुसार उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों के निर्माण का आधार बननी चाहिए।
  • सभी प्रस्तावित कार्यों को ‘सिक्योर’ (Secure), ‘क्लार्ट’ (Clart) और ‘युक्तधारा’ पोर्टल में समय पर शामिल कर स्वीकृति प्राप्त की जाए।
  • बारिश के दौरान और उसके बाद की प्राथमिकताओं के आधार पर टिकाऊ विकास कार्यों का चयन किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 05 at 9.44.29 PM
Previous

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

TANKRAM VERMA
Next

5वें सेमेस्टर में अटके छात्रों को मिली बड़ी राहत, अध्यादेश में होगा संशोधन: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

Next
TANKRAM VERMA
September 5, 2026

5वें सेमेस्टर में अटके छात्रों को मिली बड़ी राहत, अध्यादेश में होगा संशोधन: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

Previous
September 5, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

WhatsApp Image 2026 09 05 at 9.44.29 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 5.12.20 PM 1

छत्तीसगढ़-ओडिशा के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

Editor Editor
September 20, 2026
वीबी जीरामजी में बड़ा बदलाव अब 375 काम होंगे अनुमेय 2

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी बनने की राह

Editor Editor
September 20, 2026
वीबी जीरामजी में बड़ा बदलाव अब 375 काम होंगे अनुमेय 1

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

Editor Editor
September 20, 2026
वीबी जीरामजी में बड़ा बदलाव अब 375 काम होंगे अनुमेय

वीबी-जीरामजी में अब 375 तरह के कार्य होंगे अनुमेय

Editor Editor
September 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार