Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.03.20 PM
खबर छत्तीसगढ़

नशा मुक्ति के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Editor Editor
October 12, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगी। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने, नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा करने और जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने और राज्य एवं जिला स्तर पर नशा नियंत्रण के लिए विस्तृत रोडमैप बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनकोर्ड समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं और उनमें लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा परिणामों के आधार पर की जाए। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए राज्य की सीमाओं पर पुलिस और आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

मानस पोर्टल की शिकायतों और विशेष अभियानों की समीक्षा

बैठक में मानस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही 16 अगस्त से 25 सितंबर 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियानों की प्रगति का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों को नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया।

स्कूल-कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता अभियान

बैठक में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की गतिविधियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा मादक पदार्थों से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को निर्धारित एक्शन प्लान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में गृह विभाग की सचिव नेहा चम्पावत ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से एनकोर्ड से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उच्च शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, वन, समाज कल्याण, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), डाक विभाग और एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारियों के साथ सभी संभागायुक्त तथा विभिन्न जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, युवाओं को नशे से दूर रखने और राज्य में नशा मुक्ति के प्रयासों को समन्वित रूप से आगे बढ़ाना रहा।

Tags:

chhattisgarh newsChief Secretary VikasheelDrug ControlDrug De AddictionDrug TraffickingNarcotics ControlNCORD Meetingraipur news

Share Article

Other Articles

bfgrhf 1
Previous

सहायक शिक्षक भर्ती में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.36.55 PM
Next

सरगुजा में मत्स्य पालन से बढ़ रही आय, किसानों और महिलाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर

Next
WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.36.55 PM
October 12, 2026

सरगुजा में मत्स्य पालन से बढ़ रही आय, किसानों और महिलाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर

Previous
October 12, 2026

सहायक शिक्षक भर्ती में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

bfgrhf 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.37.02 PM

मातृ वंदना योजना से लीलावती को मिला सहारा, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 6.36.55 PM

सरगुजा में मत्स्य पालन से बढ़ रही आय, किसानों और महिलाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर

Editor Editor
October 12, 2026
bfgrhf 1

सहायक शिक्षक भर्ती में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

Editor Editor
October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 3.23.46 PM

धान छोड़ ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाई, फागूराम का मुनाफा 20 हजार रुपये बढ़ा

Editor Editor
October 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार