Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Green and Peach Face Masks Events and Special Interest Presentation
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में फैला कोविड, अब तक 56 केस; रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 9, 2025 One Min Read
146 Views
0 Comments

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। राज्य में अब तक कुल 56 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें 41 केस फिलहाल एक्टिव हैं और 14 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 3 नए मरीज मिले हैं, जिनमें 2 रायपुर और 1 दुर्ग से हैं। इससे पहले शुक्रवार को रायपुर में एक दिन में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज सामने आए थे।

ये आंकड़े कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के बाद सबसे ज्यादा हैं। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। सैंपल कलेक्शन से लेकर मरीजों के इलाज तक की प्रक्रिया पर मॉकड्रिल कराई जा रही है।

जिलावार एक्टिव केस की स्थिति

  • रायपुर: 21
  • बिलासपुर: 12
  • दुर्ग: 6
  • बालोद: 1
  • बस्तर: 1

37 मरीज आइसोलेशन में

छत्तीगसढ़ में संक्रमित मरीजों में से 37 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 3 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। एक मरीज को विशेष निगरानी में रखा गया है। मेकाहारा अस्पताल के डॉ. आर.के. पांडा के अनुसार, अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण हैं और वे घर पर ही स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि, पहले से बीमार, डायबिटीज और चेन स्मोकिंग करने वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

देश में कोविड की स्थिति

देशभर में अब तक JN.1 वैरिएंट के 6,491 केस सामने आ चुके हैं और 65 मौतें हो चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैरिएंट अपेक्षाकृत कम घातक है और इसका फैटेलिटी रेट मात्र 2% है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

akash rao girpunje
Previous

सुकमा IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरिपूंजे, पार्थिव शरीर रायपुर पहुंचा, कल होगा अंतिम संस्कार

chintan shivir
Next

सुशासन की नई परिभाषा गढ़ता चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से गुड गवर्नेंस की राह

Next
chintan shivir
June 9, 2025

सुशासन की नई परिभाषा गढ़ता चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से गुड गवर्नेंस की राह

Previous
June 9, 2025

सुकमा IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरिपूंजे, पार्थिव शरीर रायपुर पहुंचा, कल होगा अंतिम संस्कार

akash rao girpunje

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 03 at 4.25.56 PM

महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने महतारी वंदन योजना मददगार

Editor Editor
April 3, 2026
WhatsApp Image 2026 04 03 at 4.07.27 PM

जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल श्री डेका

Editor Editor
April 3, 2026
WhatsApp Image 2026 04 03 at 4.01.01 PM

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ नौवें स्थान पर

Editor Editor
April 3, 2026
WhatsApp Image 2026 04 03 at 3.01.20 PM

रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा

Editor Editor
April 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार