Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 43 2
खबर छत्तीसगढ़

आईआईटी की तर्ज पर शुरू होंगे ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Editor Editor
January 3, 2024 2 Mins Read
325 Views
0 Comments

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने व्यापम के अधिकारियों से बैैठक में कहा कि व्यापम द्वारा निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए पहले आयोजित कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परीक्षा के पेपर लीक न हों। भर्ती परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को अग्निवीरों की भर्ती का कोटा बढ़ाए जाने के लिए आर्मी हेडक्वाटर को इस संबंध में जल्द अनुरोध पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई में उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए ट्रेड की शुरूआत की जाए, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि रोजगार कार्यालय से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वारों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार अभ्यर्थियों के डाटा के सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को रोजगार मिल जाता है उनके नाम सूची से हटा दिए जाए। इसी प्रकार इंजीनियरिंग कॉलेज व पॉलीटेक्निक के सेवा भर्ती नियम का अनुमोदन सामान्य प्रशासन विभाग से जल्द कराने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए। उन्होंने केले के पत्ते से दोना-पत्तल बनने तथा केले के तने के रेश से झोले तथा कपड़े बनाने हेतु एक प्रशिक्षण कोर्स तथा इसकी एक यूनिट की स्थापना करने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने भी कहा।

बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रभारी संचालक डॉ. एस.के. सिंघई ने विभागीय काम-काज की विस्तार से जानकारी दी। सीएसव्हीटीयू भिलाई के कुलपति प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 42 1
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मेघालय के मंत्री ने की मुलाकात

Untitled 44 1
Next

वनवासियों को वन विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने चलेगा विशेष अभियान

Next
Untitled 44 1
January 3, 2024

वनवासियों को वन विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने चलेगा विशेष अभियान

Previous
January 3, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मेघालय के मंत्री ने की मुलाकात

Untitled 42 1

Related Posts

presh club 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
February 26, 2026
holi 1

रंगों से बदलते जीवन के रंग

Editor Editor
February 26, 2026
kapil dev 1

प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
February 26, 2026
cm 1

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Editor Editor
February 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार