Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 44 1
खबर छत्तीसगढ़

वनवासियों को वन विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने चलेगा विशेष अभियान

Editor Editor
January 3, 2024 2 Mins Read
441 Views
0 Comments

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि वनवासियों को वन विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को तेजी से लाभान्वित करने के लिए अधिकारी 100 दिन की कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने वन विभाग के वनाधिकार पट्टा वितरण, इको टूरिज्म, देवगुड़ी संरक्षण, मिशन-बी, मानव-हाथी द्वंद रोकने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। वे आज नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि वनवासी भोले-भाले होते हैं। उनसे संबंधित प्रकरणों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनकी समस्याओं का उचित निराकरण किया जाए। विभागीय योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। संचालित सभी विभागीय कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि वनोपज वनवासियों से सीधा जुड़ा मुद्दा है। यह उनके जीवन का आधार है। वनवासियों को उनके द्वारा संग्रहित वनोपज का सही दाम मिले। यह सुनिश्चित किया जाए। सभी लोग वनवासियों के हित के लिए कार्य करें, जिससे उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के वार्षिक कैलेण्डर का भी विमोचन किया।

बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव सहित प्रधान मुख्य संरक्षक वन्य प्राणी सुधीर अग्रवाल, महाप्रबंधक वन विकास निगम तपेश झा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अनिल राय और सचिव वन श्री अनिल साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 43 2
Previous

आईआईटी की तर्ज पर शुरू होंगे ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Untitled 45 1
Next

अफ़वाहों से बचें, डीज़ल-पेट्रोल का ज़िले में पर्याप्त स्टॉक, पैनिक ना करे लोग कलेक्टर की ज़िलावासियों से अपील हड़ताल की परिस्थितियों पर प्रशासन की पैनी नज़र

Next
Untitled 45 1
January 3, 2024

अफ़वाहों से बचें, डीज़ल-पेट्रोल का ज़िले में पर्याप्त स्टॉक, पैनिक ना करे लोग कलेक्टर की ज़िलावासियों से अपील हड़ताल की परिस्थितियों पर प्रशासन की पैनी नज़र

Previous
January 3, 2024

आईआईटी की तर्ज पर शुरू होंगे ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Untitled 43 2

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

Screenshot 2026 06 05 204926 1

शहरी विकास योजनाओं की निगरानी होगी और सशक्त, सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Editor Editor
June 6, 2026
world environment

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओपी चौधरी ने किया मौलश्री पौधे का रोपण

Editor Editor
June 6, 2026
WhatsApp Image 2026 06 05 at 11.50.42 PM

सफलता की कहानी

Editor Editor
June 6, 2026
images 4 2

समाज, संगठन और योग के प्रति समर्पित था रूपनारायण सिन्हा जी का जीवन : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
June 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार