Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1786281992 74cdb3b274f2560d3d1e 1
खबर छत्तीसगढ़

 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

Editor Editor
August 9, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

जरूरतमंदों के अपने पक्के घर का सपना हो रहा साकार, कवर्धा के 25 हितग्राहियों को मिला पीएम आवास

रायपुर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत शहर के 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद परिवार को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला रही है। शासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि कोई भी पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ मिले।

      शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का घर हो, जहां उसका परिवार सुरक्षित और सम्मान के साथ रह सके। सरकार इस सपने को साकार करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से कवर्धा शहर के पात्र परिवारों को भी आवास सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। 

        प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में मीना बाई देवागंन, धर्मेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, द्रोपती देवागंन, मीना बाई, योगेश चन्द्रवंशी, बुधेलाल निषाद, साहिदा खातून, प्रमोद साहू, द्वारिका चन्द्रवंशी, लक्ष्मी चन्द्रवंशी, परमानंद साहू, कमलेश चन्द्रवंशी, मुकेश चन्द्रवंशी, राजबाई सत्यवंशी, सकुन निषाद, अमिता केशरवानी, विमलेश कुम्भकार, पुनीता बाई भारती, सीता देवागंन, अजय सिंह ठाकुर, संजय यादव, मन्नू सिंह चौहान, ओमनाथ योगी, स्वेता देवी पाण्डे और भुखन लाल कौशिक शामिल हैं। इस अवसर पर हितग्राहियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से अपने पक्के घर का सपना देख रहे थे और अब स्वीकृति पत्र मिलने से उनका सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
         इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, सौखी अहीरवार, सुनील साहू, केशरीचंद सोनी, हरीश कुंभकार, एल्डरमेन राजेंद्र सलूजा, शिवकुमार यादव, रवि राजपूत, गोलू यादव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1786276591 372830ca25c6ca92f20a
Previous

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

Previous
August 9, 2026

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

1786276591 372830ca25c6ca92f20a

Related Posts

1786276591 372830ca25c6ca92f20a

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

Editor Editor
August 9, 2026
1786279738 419e45b1d53fae5aa15e 1

मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

Editor Editor
August 9, 2026
1786284252 e21b57dd0f20964f531d

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
August 9, 2026
1786284329 d9c842aae1b07bc81250 1

निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर

Editor Editor
August 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार