Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1786279738 419e45b1d53fae5aa15e 1
खबर छत्तीसगढ़

मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

Editor Editor
August 9, 2026 3 Mins Read
4 Views
0 Comments

रायपुर, बरसात के दिनों में नमी और गंदे पानी के कारण मच्छर और कीटाणु तेजी से फैलते हैं। इससे वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और पेट के संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियां बहुत आम हो जाती हैं। बरसात के मौसम में संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छ पानी, स्वच्छ भोजन, हाथों की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए, ताकि हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे।​

         बारिश की बूंदें जहां भीषण गर्मी से राहत दिलाती हैं, वहीं अपने साथ जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की चुनौती भी लेकर आती हैं। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसी गंभीरता को समझते हुए धमतरी जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर संक्रामक बीमारियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला रहे हैं। उद्देश्य स्पष्ट है—निगरानी, शुद्धिकरण और जनजागरूकता के बल पर बीमारियों के चक्र को तोड़ना।

हर परिवार तक स्वच्छ जल की पहुंच

      ​         बरसात के दिनों में पीने के पानी का दूषित होना एक आम समस्या है, जो उल्टी-दस्त, आंत्रशोध और पीलिया जैसी बीमारियों का कारण बनती है। इस खतरे से निपटने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के शुद्धिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हैंडपंपों और कुओं के नियमित क्लोरीनीकरण के साथ-साथ घर-घर क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया जा रहा है, ताकि हर परिवार तक स्वच्छ जल की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। 

खान-पान में बरते सावधानी

          इसके अलावा, खान-पान में सावधानी बरतते हुए बासी, सड़े-गले फल और सब्जियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। दस्त जैसी स्थिति में शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी न हो, इसके लिए लो-ऑस्मोलर ओआरएस का प्रयोग सबसे कारगर उपाय है।

बरसात के दिनों में घर से आसपास पानी जमा होने नहीं दें

              ​पानी की स्वच्छता के साथ ही मच्छरों से बचाव इस मौसम की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाला मलेरिया हो या फिर एडीज मच्छर से होने वाला डेंगू, दोनों के शुरुआती लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द के रूप में सामने आते हैं। इन बीमारियों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है मच्छरों के पनपने के चक्र को रोकना। यही वजह है कि जिला प्रशासन ने नागरिकों से “हर रविवार, मच्छर पर वार” की भावना के साथ जुड़ने का आह्वान किया है। कूलर, गमले, बाल्टी, पुराने टायर या खुले बर्तनों में जमा पानी को हर सप्ताह साफ करना, सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना छोटी-छोटी ऐसी आदतें हैं जो बड़े खतरे से बचा सकती हैं।

बुखार या संदिग्ध लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं

              ​कलेक्टर धमतरी का मानना है कि प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ जब तक जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक बीमारियों पर पूर्ण नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और किसी भी प्रकार का बुखार या संदिग्ध लक्षण दिखने पर खुद दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में जांच और उपचार की नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध है, जहां समय पर पहुंचकर बीमारी को गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1786284252 e21b57dd0f20964f531d
Previous

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

1786276591 372830ca25c6ca92f20a
Next

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

Next
1786276591 372830ca25c6ca92f20a
August 9, 2026

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

Previous
August 9, 2026

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

1786284252 e21b57dd0f20964f531d

Related Posts

1786281992 74cdb3b274f2560d3d1e 1

 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

Editor Editor
August 9, 2026
1786276591 372830ca25c6ca92f20a

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

Editor Editor
August 9, 2026
1786284252 e21b57dd0f20964f531d

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
August 9, 2026
1786284329 d9c842aae1b07bc81250 1

निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर

Editor Editor
August 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार