Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1 2
खबर छत्तीसगढ़

सौर ऊर्जा से रोशन हुआ ढेलू दास का घर: 80 प्रतिशत कम हुआ बिजली बिल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
January 2, 2026 2 Mins Read
50 Views
0 Comments

रायपुर। ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ अब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है।  खैरागढ़ जिले के ग्राम पिपलाकछार निवासी ढेलू दास ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर एक नई मिसाल पेश की है। स्थापना के मात्र एक माह के भीतर ही उनके सोलर प्लांट ने 298 यूनिट बिजली का शानदार उत्पादन किया है। इस पहल से न केवल उनके घर का बिजली बिल नाममात्र का रह गया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर उन्हें आय भी होने लगी है।

​आंकड़ों की बात करें तो नवंबर माह में हुए कुल 298 यूनिट उत्पादन में से ढेलू दास ने 255 यूनिट बिजली ग्रिड को एक्सपोर्ट की। इसके बदले उन्हें 517 रुपये का सोलर रिबेट प्राप्त हुआ, जिसके चलते उनका मासिक बिजली बिल, जो औसतन 800 रुपये रहता था, घटकर अब मात्र 160 रुपये पर आ गया है। ढेलू दास बताते हैं कि इस योजना से उन्हें दोहरा लाभ मिल रहा है—पहला बिजली बिल से स्थाई राहत और दूसरा अतिरिक्त बिजली से आमदनी।

​गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने पर सरकार  विशेष सब्सिडी प्रदान कर रही है। 3 किलोवाट या उससे अधिक  के प्लांट पर केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये, यानी कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। 
ढेलू दास ने अन्य नागरिकों से भी इस योजना को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि हर घर सौर ऊर्जा को अपना ले, तो पूरा प्रदेश ऊर्जा आपूर्ति में आत्मनिर्भर बन जाएगा। यह योजना सही मायनों में आम आदमी को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।

Share Article

Other Articles

राज्यपाल श्री डेका ने गोद ग्रामों में आजीविका कार्यो को गति देने के दिए निर्देश
Previous

राज्यपाल डेका ने गोद ग्रामों में आजीविका कार्यो को गति देने के दिए निर्देश

1 3
Next

नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए पाठ्यपुस्तक निगम प्रतिबद्ध

Next
1 3
January 2, 2026

नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए पाठ्यपुस्तक निगम प्रतिबद्ध

Previous
January 2, 2026

राज्यपाल डेका ने गोद ग्रामों में आजीविका कार्यो को गति देने के दिए निर्देश

राज्यपाल श्री डेका ने गोद ग्रामों में आजीविका कार्यो को गति देने के दिए निर्देश

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 11 at 4.31.11 PM

नवा रायपुर में परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन

Editor Editor
March 11, 2026
WhatsApp Image 2026 03 11 at 4.24.04 PM

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश

Editor Editor
March 11, 2026
madhu 2

सुशासन की मिसाल: मजदूरी से ‘लखपति दीदी’ तक का सफर तय कर बनीं मधु कंवर ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा

Editor Editor
March 11, 2026
WhatsApp Image 2026 03 11 at 1.05.13 PM

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

Editor Editor
March 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार