Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
photo collage.png 11 1
जोहार छत्तीसगढ़

PMEGP से बेकरी शुरू कर दिलीप-सावित्री बने आत्मनिर्भर

Editor Editor
September 30, 2026 2 Mins Read
39 Views
0 Comments

रायपुर, कोरिया जिले के ग्राम ओड़गी के दिलीप और सावित्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) का लाभ लेकर अपना बेकरी व्यवसाय शुरू किया। आज उनकी ‘गुड मॉर्निंग बेकरी’ से ब्रेड, टोस्ट, बिस्किट और केक जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं और करीब 10 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

दिलीप ने आर्थिक चुनौतियों के बीच करीब पांच साल दूसरी बेकरी में काम किया। इस दौरान उन्होंने बेकरी उत्पादन, गुणवत्ता और बाजार की जरूरतों का अनुभव हासिल किया। वर्ष 2023-24 में उन्हें PMEGP योजना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पत्नी सावित्री के साथ अपना कारोबार शुरू करने का निर्णय लिया।

सावित्री ने योजना के तहत करीब 10 लाख रुपये का ऋण लिया। परिवार ने भी 2 से 3 लाख रुपये का निवेश किया। इसके बाद करीब 10 से 12 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बेकरी उद्योग शुरू किया गया।

बेकरी में ब्रेड, टोस्ट, बिस्किट, केक और अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसके उत्पाद बैकुंठपुर के साथ कुदरगढ़, खर्रा और सूरजपुर तक पहुंच रहे हैं। कच्चा माल आसपास के क्षेत्रों के साथ अनूपपुर और मनेंद्रगढ़ से भी मंगाया जाता है।

दिलीप के बेकरी क्षेत्र के अनुभव और सावित्री के सहयोग से कारोबार धीरे-धीरे आगे बढ़ा। व्यवसाय बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार हुए और वर्तमान में करीब 10 लोग बेकरी में काम कर रहे हैं।

सावित्री का कहना है कि PMEGP से मिले आर्थिक सहयोग ने अपने व्यवसाय का सपना पूरा करने में मदद की। उनका कहना है कि सरकारी सहयोग, सही मार्गदर्शन और मेहनत के जरिए स्वरोजगार को सफल व्यवसाय में बदला जा सकता है।

दिलीप और सावित्री की कहानी इस बात का उदाहरण है कि योजनाओं से मिले अवसर का उपयोग कर परिवार आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार का माध्यम बन सकता है। दूसरे की बेकरी में काम करने से शुरू हुआ दिलीप का सफर आज अपने कारोबार तक पहुंच चुका है।

Tags:

Bakery Businesschhattisgarh newsEmployment GenerationEntrepreneurshipKoriya NewsPMEGPSelf Employment

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 30 at 6.02.37 PM
Previous

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर कार्रवाई पर जोर

12 12 2024 jal jeewan mission 23847547 1
Next

2 अक्टूबर को गांवों में होगा ‘जल अर्पण’, पंचायतों को सौंपी जाएंगी पूरी हो चुकी पेयजल योजनाएं

Next
12 12 2024 jal jeewan mission 23847547 1
September 30, 2026

2 अक्टूबर को गांवों में होगा ‘जल अर्पण’, पंचायतों को सौंपी जाएंगी पूरी हो चुकी पेयजल योजनाएं

Previous
September 30, 2026

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर कार्रवाई पर जोर

WhatsApp Image 2026 09 30 at 6.02.37 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.57.11 PM

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

Editor Editor
November 25, 2026
images 14

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 9.49.16 PM

छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
November 25, 2026
images 13

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित, 8 जनवरी से होगा आयोजन

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार