Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
12 12 2024 jal jeewan mission 23847547 1
खबर छत्तीसगढ़

2 अक्टूबर को गांवों में होगा ‘जल अर्पण’, पंचायतों को सौंपी जाएंगी पूरी हो चुकी पेयजल योजनाएं

Editor Editor
September 30, 2026 2 Mins Read
28 Views
0 Comments

रायपुर, जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ रिपोर्टेड उन गांवों में 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां पेयजल योजनाओं का काम पूरा हो चुका है और 15 दिनों का सफल ट्रायल रन भी पूरा हो गया है। इन कार्यक्रमों के दौरान तैयार पेयजल योजनाओं को संचालन और रखरखाव के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों और समुदाय को सौंपा जाएगा।

जल जीवन मिशन के संचालक ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे गांव जहां पेयजल आपूर्ति योजनाओं का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण और योजना का पंचायत एवं समुदाय को हस्तांतरण नहीं हुआ है, वहां 15 दिनों का सफल ट्रायल रन पूरा कराने के बाद प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

निर्देशों के मुताबिक 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में होने वाली विशेष ग्राम सभा के दौरान अधिक से अधिक पात्र ‘हर घर जल’ रिपोर्टेड गांवों में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए योजनाओं के हस्तांतरण से पहले निर्धारित हैंडओवर प्रोटोकॉल के तहत जरूरी मापदंडों का सत्यापन और दस्तावेजीकरण पूरा करने को कहा गया है।

योजना हस्तांतरण के दौरान ग्राम पंचायतों को योजना के संचालन और रखरखाव से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें पूर्णता प्रमाण-पत्र, ओएंडएम मैनुअल, एज-बिल्ट ड्राइंग्स, जल गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट और प्रिवेन्टिव मेन्टेनेंस शेड्यूल सहित अन्य आवश्यक रिकॉर्ड शामिल हैं।

जल जीवन मिशन ने ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम और ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण से जुड़ी प्रगति को जल जीवन मिशन के आईएमआईएस पोर्टल के ‘जल अर्पण डिजिटल मॉड्यूल’ पर दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टरों को कार्यक्रम के आयोजन के एक सप्ताह के भीतर संबंधित सभी आंकड़े, रिपोर्ट और दस्तावेज पोर्टल पर अपडेट करने होंगे।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIGandhi JayantiGram PanchayatHar Ghar JalJal ArpanJal Jeevan Missionraipur news

Share Article

Other Articles

photo collage.png 11 1
Previous

PMEGP से बेकरी शुरू कर दिलीप-सावित्री बने आत्मनिर्भर

WhatsApp Image 2026 09 30 at 6.50.42 PM
Next

बलरामपुर में AI और डेटा लेबलिंग की नई शुरुआत, खुलेगा प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर

Next
WhatsApp Image 2026 09 30 at 6.50.42 PM
September 30, 2026

बलरामपुर में AI और डेटा लेबलिंग की नई शुरुआत, खुलेगा प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर

Previous
September 30, 2026

PMEGP से बेकरी शुरू कर दिलीप-सावित्री बने आत्मनिर्भर

photo collage.png 11 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 22 at 10.39.27 PM

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस की जीत

Editor Editor
October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 22 at 9.02.23 PM 1

PWD सचिव मुकेश बंसल सख्त, पुराने निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरे करने के निर्देश

Editor Editor
October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 22 at 9.02.11 PM

पीडब्ल्यूडी सचिव ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की जांच की, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Editor Editor
October 22, 2026
WhatsApp Image 2026 10 22 at 7.50.25 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं से कहा- बड़े सपने देखें, सफलता को राष्ट्र सेवा से जोड़ें

Editor Editor
October 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार