Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 28 at 7.39.02 PM
जोहार छत्तीसगढ़

नशे के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश, अवैध कारोबारियों की संपत्ति होगी कुर्क

Editor Editor
October 28, 2026 One Min Read
29 Views
0 Comments

31 दिसंबर तक पुराने जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण करने का लक्ष्य

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल छोटे विक्रेताओं तक सीमित न रहे, बल्कि मादक पदार्थों की सप्लाई, परिवहन और बिक्री से जुड़े बड़े तस्करों व वित्तीय सहयोगियों की भी पहचान की जाए।

बैठक में उन्होंने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की कुर्की, तस्करी में इस्तेमाल वाहनों के राजसातीकरण और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती करने को कहा। मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 31 दिसंबर 2026 तक छह माह से अधिक पुराने जब्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण किया जाए, जिनके निस्तारण की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही एनडीपीएस मामलों की जांच और अभियोजन में तेजी लाने तथा नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

नशे से जुड़े अवैध कारोबार की सूचना देने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में गृह विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Anti Drug Campaignchhattisgarh newsDrug TraffickingNDPS Actraipur newsVIJAY SHARMA

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 28 at 7.56.43 PM
Previous

समान नागरिक संहिता पर बिलासपुर में चर्चा, आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

WhatsApp Image 2026 10 28 at 7.20.30 PM
Next

धान के बदले दलहन-तिलहन की खेती पर जोर, किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान

Next
WhatsApp Image 2026 10 28 at 7.20.30 PM
October 28, 2026

धान के बदले दलहन-तिलहन की खेती पर जोर, किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान

Previous
October 28, 2026

समान नागरिक संहिता पर बिलासपुर में चर्चा, आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

WhatsApp Image 2026 10 28 at 7.56.43 PM

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार