शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता कनक तिवारी के निधन पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को दुर्ग स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर उन्होंने दिवंगत कनक तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि कनक तिवारी का निधन छत्तीसगढ़ के विधिक एवं बौद्धिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विधि, साहित्य और वैचारिक चिंतन के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।