Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
suryghar
नवा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना” से बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 27, 2025 2 Mins Read
123 Views
0 Comments

कस्तूरी बाई को मिला 78 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ

रायपुर. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति की नई शुरुआत हो चुकी है। केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अब आम नागरिकों तक पहुंचने लगा है। सक्ती जिले की वार्ड क्रमांक 14 निवासी कस्तूरी बाई साहू इसका उदाहरण बनकर सामने आई हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित कर न केवल बिजली संकट से राहत पाई, बल्कि सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी उठाया।

कस्तूरी बाई ने बताया कि उन्हें इस सौर संयंत्र के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे पूरी प्रणाली की लागत काफी कम हो गई। उनका कहना है कि सोलर प्लांट लगने के बाद से बिजली आपूर्ति में आई स्थिरता से उनका परिवार अत्यंत संतुष्ट है। गर्मी के मौसम में हल्की बारिश या आंधी के दौरान बिजली की कटौती आम बात थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने इस योजना को अपने परिवार के लिए वरदान बताया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार मिलकर सोलर संयंत्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं।1 किलोवाट संयंत्र पर 30 हजार केंद्र और 15 हजार राज्य के मिलाकर 45 हजार रुपए की सब्सिडी, 2 किलोवाट संयंत्र पर 60 हजार केंद्र और 30 हजार राज्य के मिलाकर 90 हजार रुपए की सब्सिडी, 3 किलोवाट संयंत्र पर 78 हजार केंद्र और 30 हजार राज्य के मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है।इन संयंत्रों से क्रमशः 120, 240 और 360 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में भारी कमी आती है। योजना के अंतर्गत लगाए जाने वाले सोलर पैनलों की 25 साल की वारंटी और 5 साल का फ्री संधारण अधिकृत वेंडर द्वारा किया जाएगा।

इस योजना से छत्तीसगढ़ में न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है और हर घर बिजली की आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है।

राज्य शासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय या पोर्टल पर संपर्क कर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। योजना से संबंधित जानकारी और पंजीयन प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

kedar kashyap
Previous

धरती आबा योजना से जनजातीय गांवों के लिए वरदान: कश्यप

pm suryaghar
Next

“प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना” से रोशन हुआ अशोक का जीवन

Next
pm suryaghar
June 27, 2025

“प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना” से रोशन हुआ अशोक का जीवन

Previous
June 27, 2025

धरती आबा योजना से जनजातीय गांवों के लिए वरदान: कश्यप

kedar kashyap

Related Posts

kyujkyh 1

27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन

Editor Editor
February 22, 2026
zsdccccz 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी

Editor Editor
February 22, 2026
ytutgyrty 1

समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन

Editor Editor
February 21, 2026
ji9ouio 1

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संपन्न किया गया

Editor Editor
February 21, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार