Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 06 02T215400.240 780x470 1
खबर छत्तीसगढ़

किसानों को उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करें : मंत्री केदार कश्यप

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 2, 2025 One Min Read
107 Views
0 Comments

रायपुर। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज महानदी मंत्रालय भवन में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली और किसानों को रासायनिक उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों की जिम्मेदारी है कि किसानों की मांग के अनुसार खाद का भण्डारण और वितरण समयबद्ध रूप से हो। डीएपी के विकल्पों को अपनाने के लिए भी किसानों को जागरूक किया जाए।

मंत्री कश्यप ने स्पष्ट किया कि किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े और कालाबाजारी या अधिक मूल्य वसूली की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई हो। बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ 2025 के लिए 10.72 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 4.10 लाख मीट्रिक टन का भण्डारण हो चुका है। 31 मई तक 1.57 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित किया गया और वर्तमान में 2.52 लाख मीट्रिक टन स्टॉक मौजूद है।

राज्य में सहकार से समृद्धि के उद्देश्य से हर ग्राम पंचायत में बहुआयामी सहकारी समितियों के गठन के निर्देश भी दिए गए। वर्ष 2025 में 1175 दुग्ध, 120 मत्स्य और 532 पैक्स समितियों के गठन का लक्ष्य तय किया गया है। बैठक में बताया गया कि खरीफ 2025 के लिए 7800 करोड़ रुपये के ऋण वितरण लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 4.90 लाख किसानों को 2441 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। मंत्री कश्यप ने 30 जून तक सभी समितियों का ऑडिट पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 06 02T214418.415 780x470 1
Previous

सीएम साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात

image 2025 06 02T102309.991 780x470 1
Next

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के महाधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री साय; समाज का गौरवशाली इतिहास, राज्य के विकास में अहम योगदान

Next
image 2025 06 02T102309.991 780x470 1
June 2, 2025

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के महाधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री साय; समाज का गौरवशाली इतिहास, राज्य के विकास में अहम योगदान

Previous
June 2, 2025

सीएम साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात

image 2025 06 02T214418.415 780x470 1

Related Posts

oiopopop

ई-रिक्शा की हेंडिल थामकर चला रही है जीवन की गाड़ी

Editor Editor
February 18, 2026
jjhjkjk

बस्तर की बिहान दीदियां घोलेंगी होली में कुदरती रंग

Editor Editor
February 18, 2026
yjuyu

चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह

Editor Editor
February 18, 2026
y65yt5y5

शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का फायदा हितग्राहियों को समय पर मिले: मुख्य सचिव

Editor Editor
February 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार