Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1795189694 dc7b1c19f4baae6df80c
जोहार छत्तीसगढ़

धान खरीदी और आदान सहायता से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, अर्जुन राम राजवाड़े ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Editor Editor
November 20, 2026 2 Mins Read
5 Views
0 Comments

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता किसानों के लिए आर्थिक मदद का जरिया बन रही है। राज्य सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही पात्र किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 13,839 रुपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता देने का प्रावधान है। खास बात यह है कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी प्रति एकड़ सहायता राशि मिलेगी।

सरगुजा जिले के रामपुर धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे ग्राम नवाबांध के किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने इस व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में धान विक्रय के लिए अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। उचित मूल्य और आदान सहायता से खेती के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कम उत्पादन होने पर भी पात्र किसानों को पूरी आदान सहायता मिलने का निर्णय राहत देने वाला है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सरगुजा जिले के 62 हजार 471 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इन किसानों का कुल पंजीकृत कृषि रकबा 67 हजार 929.40 हेक्टेयर है। किसानों को नजदीक में खरीदी की सुविधा देने के लिए जिले में पहले से संचालित 54 केंद्रों के अलावा 7 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। इस तरह जिले में कुल 61 केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है।

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की गई है। वहीं, किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने के लिए ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप की सुविधा भी दी गई है। इन व्यवस्थाओं से किसानों को धान विक्रय में सहूलियत मिल रही है।

किसान अर्जुन राम राजवाड़े का कहना है कि धान का उचित मूल्य और शासन से मिलने वाली सहायता राशि खेती को जारी रखने के साथ अगली फसल की तैयारी में भी मददगार साबित होगी। राज्य सरकार की इन व्यवस्थाओं से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है।

Tags:

chhattisgarh newsFarmer WelfareKrishak Unnati YojanaPaddy ProcurementSurguja NewsVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

1795183909 f689e4e53c3b8daebd30 1
Previous

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200 मीट्रिक टन धान की खरीदी

Previous
November 20, 2026

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200 मीट्रिक टन धान की खरीदी

1795183909 f689e4e53c3b8daebd30 1

Related Posts

1795183909 f689e4e53c3b8daebd30 1

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200 मीट्रिक टन धान की खरीदी

Editor Editor
November 20, 2026
1795190453 64421e47b8fd8a6e25a1 1

बड़े सपने देखें, लक्ष्य तय करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
November 20, 2026
WhatsApp Image 2026 11 20 at 8.52.42 PM

भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की नई पहचान, लोक संस्कृति और विकास की झलक ने मोहा सबका मन

Editor Editor
November 20, 2026
WhatsApp Image 2026 11 20 at 5.45.04 PM

जशपुर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, अमानक काम मिलने पर उप अभियंता निलंबित

Editor Editor
November 20, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार