Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787763549 9dfc0139a92f025d037c
खबर छत्तीसगढ़

बहनों की खुशहाली खातिर-विष्णु भैया का प्रयास महतारी वंदन का तोहफा पहुंच रहा बहनों के पास

Editor Editor
August 27, 2026 2 Mins Read
25 Views
0 Comments

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से सुलोचनी दुबे के घर आई रक्षाबंधन की खुशियां

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026 में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67.28 लाख बहनों के खातों में 631 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि से प्रदेश की महिलाओं में खुशी का माहौल है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम हर्रा निवासी सुलोचनी दुबे भी इस सौगात से बेहद खुश हैं। सुलोचनी दुबे ने बताया कि महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि उनके खाते में पहुंचने से रक्षाबंधन का त्योहार और भी खुशी से मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें राखी, मिठाई और फल खरीदने में सुविधा होगी। वे प्राप्त राशि का उपयोग रक्षाबंधन की तैयारियों में करेंगी और अपने परिवार के साथ खुशी से त्योहार मनाएंगी।

“समय पर मिली राशि ने बढ़ाई त्योहार की खुशी”

सुलोचनी दुबे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को मजबूत करने वाला पर्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लेता है। ऐसे अवसर पर आर्थिक सहायता मिलने से त्योहार की तैयारियां और भी सहज हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिलना उनके लिए उपयोगी है। इससे वे अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय स्वयं भी निर्णय ले सकती हैं और आवश्यक खर्चों में योगदान कर सकती हैं।

“विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार”

योजना का लाभ मिलने पर सुलोचनी दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है। रक्षाबंधन से पहले सहायता राशि मिलने से इस बार उनके परिवार की खुशियां बढ़ गई हैं।

खुशियों से जुड़ता विकास का विश्वास

सुलोचनी दुबे की कहानी इस बात की झलक देती है कि शासन की योजनाएं जब सीधे हितग्राहियों तक पहुंचती हैं तो उनका प्रभाव केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार की खुशियों और महिलाओं के आत्मविश्वास से भी जुड़ जाता है। रक्षाबंधन से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की राशि ने सुलोचनी दुबे के परिवार में त्योहार की तैयारियों को आसान बनाया और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई।
राखी के पवित्र रिश्ते, भरोसे के मजबूत साथ और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की इस कहानी में सुलोचनी दुबे की खुशी यही संदेश देती है-“बहनों की खुशहाली खातिर-विष्णु भैया का प्रयास महतारी वंदन का तोहफा पहुंच रहा बहनों के पास।”

Tags:

Mahila SashaktikaranMahtari Vandan YojanaRaksha BandhanSulochani DubeyVishnu Bhaiya

Share Article

Other Articles

1787764220 d68cae2e43baa60ed4b2
Previous

बहनों की खुशहाली का उपहार, ‘विष्णु भैया’ की सरकार

Super Speciality Hospital 1
Next

धनपुर और आसपास की पुरातात्विक धरोहरों का होगा कायाकल्प, विशेषज्ञों की टीम ने किया व्यापक सर्वेक्षण

Next
Super Speciality Hospital 1
August 27, 2026

धनपुर और आसपास की पुरातात्विक धरोहरों का होगा कायाकल्प, विशेषज्ञों की टीम ने किया व्यापक सर्वेक्षण

Previous
August 27, 2026

बहनों की खुशहाली का उपहार, ‘विष्णु भैया’ की सरकार

1787764220 d68cae2e43baa60ed4b2

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 10 at 11.05.45 PM

कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, बस्तर दशहरा को मिली अनुमति

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 2.37.17 PM

डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम 10 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 3.26.42 PM

छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

Editor Editor
October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 4.59.55 PM

नवा रायपुर में खुलेगी गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Editor Editor
October 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार