Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787764220 d68cae2e43baa60ed4b2
खबर छत्तीसगढ़

बहनों की खुशहाली का उपहार, ‘विष्णु भैया’ की सरकार

Editor Editor
August 27, 2026 2 Mins Read
27 Views
0 Comments

रक्षाबंधन से पहले 31वीं किश्त मिलने से चंचल पात्रे के चेहरे पर खिली खुशी

रायपुर : रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस बार ग्राम नवागांव दयाली की चंचल पात्रे के लिए यह पर्व और भी खास बन गया। महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि रक्षाबंधन से पहले प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आत्मीयता से ‘विष्णु भैया’ कहते हुए आभार व्यक्त किया।

चंचल पात्रे ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलना उनके लिए खुशी की बात है। इससे वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और त्योहार की आवश्यक तैयारियां सहजता से कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहारा मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से इस बार त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। यह हमारे लिए ‘विष्णु भैया’ का स्नेह और बहनों के सम्मान का उपहार है।”

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना की राशि महिलाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। समय पर प्राप्त होने वाली सहायता राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। रक्षाबंधन से पहले मिली 31वीं किश्त उनके लिए आर्थिक सहायता के साथ भाई-बहन के स्नेहिल रिश्ते को संवारने वाली खुशियों की सौगात बन गई।

Tags:

Chanchal PatreMahila SashaktikaranMahtari Vandan YojanaRaksha BandhanVishnu Bhaiya

Share Article

Other Articles

1787764275 05bcbd088cc669122814
Previous

राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ ‘विष्णु भैया’ के उपहार से उत्तरा के घर आई खुशियों की सौगात

1787763549 9dfc0139a92f025d037c
Next

बहनों की खुशहाली खातिर-विष्णु भैया का प्रयास महतारी वंदन का तोहफा पहुंच रहा बहनों के पास

Next
1787763549 9dfc0139a92f025d037c
August 27, 2026

बहनों की खुशहाली खातिर-विष्णु भैया का प्रयास महतारी वंदन का तोहफा पहुंच रहा बहनों के पास

Previous
August 27, 2026

राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ ‘विष्णु भैया’ के उपहार से उत्तरा के घर आई खुशियों की सौगात

1787764275 05bcbd088cc669122814

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026
photo collage.png 3 2

होटल-रिसॉर्ट से लेकर PPP मॉडल तक, छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश का नया रोडमैप

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 8.00.48 PM

बढ़ते शहरों के लिए बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर का मॉडल, भविष्य की जरूरतों पर काम कर रही सरकार: अरुण साव

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार