Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
silai
नवा छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक ‘लखपति दीदी’ बनीं सुनीता आत्मनिर्भरता की मिसाल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 8, 2025 One Min Read
198 Views
0 Comments

कभी परिवार का खर्च चलाने के लिए दर-दर भटकने वाली सुनीता दीदी आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। जिनके दिन कभी आर्थिक तंगी और संघर्ष से घिरे रहते थे, वही सुनीता अब अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर ‘लखपति दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं। कभी गाँव और आस-पास के बाजारों में अस्थायी दुकानें लगाकर घर का खर्च चलाने वाली सुनीता दीदी की आमदनी बहुत सीमित थी। जीवन की गाड़ी जैसे-तैसे चल रही थी। लेकिन वर्ष 2020 ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी, जब उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित ‘शिव शम्भू स्व-सहायता समूह’ से जुड़ने का निर्णय लिया। समूह की मदद से उन्हें चार लाख रुपये का बैंक ऋण और साठ हजार रुपये का सामुदायिक निवेश पूँजी प्राप्त हुई। इसी पूंजी को आधार बनाकर सुनीता ने अपनी पहली फैंसी दुकान खोली। उनकी मेहनत और ईमानदारी ने व्यवसाय को नई ऊँचाइयाँ दीं। सफलता के कदम और आगे बढ़े, और जल्द ही उन्होंने दूसरी किराना दुकान भी खोल ली।
आज सुनीता दीदी गर्व से कहती हैंकृ “अब मैं किसी पर निर्भर नहीं हूँ, अपने दम पर खड़ी हूँ।” दो सफल दुकानों के माध्यम से उनकी वार्षिक आय 2,50,000 तक पहुँच चुकी है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल ‘बिहान’ ने उन्हें न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर दिया, बल्कि आत्मविश्वास से भरपूर एक नया जीवन भी। अब वह अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं, यह साबित करते हुए कि संघर्ष चाहे जितना भी बड़ा क्यों न हो, हौसले और प्रयास से सफलता निश्चित है।

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2025 11 08 at 3.54.04 PM
Previous

बेल्जियम के पर्यटक धनकुल एथनिक रिजॉर्ट पहुंचे, बस्तर की जनजातीय संस्कृति देख हुए अभिभूत

suryghr
Next

मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन से मेश्राम का घर सौर ऊर्जा से हुआ रोशन

Next
suryghr
November 8, 2025

मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन से मेश्राम का घर सौर ऊर्जा से हुआ रोशन

Previous
November 8, 2025

बेल्जियम के पर्यटक धनकुल एथनिक रिजॉर्ट पहुंचे, बस्तर की जनजातीय संस्कृति देख हुए अभिभूत

WhatsApp Image 2025 11 08 at 3.54.04 PM

Related Posts

A New Dawn of Development in Naxal Free Bijapur

नक्सलवाद के रद्दा छोड़ विकास कोति बढ़िस बीजापुर: चार दसक बाद फेर सजिस पुजारी कांकेर अउ कोण्डापल्ली के अठवारिया बजार

www.jayjohar.com
May 17, 2026
WhatsApp Image 2026 05 09 at 6.59.20 PM 1

बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज के चमक ले संवरत ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Editor Editor
May 9, 2026
WhatsApp Image 2026 05 08 at 4.06.47 PM

बस्तर के नवा पहिचान: जंगल में फेंकाय वाला छिंद के बीजा ले तइयार होइस अनोखा हर्बल कॉफी

Editor Editor
May 8, 2026
WhatsApp Image 2026 05 06 at 4.11.16 PM

मोर गाँव – मोर पानी महाअभियान ले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बनिस जल संरक्षण के मॉडल जिला

Editor Editor
May 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार