Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
solar22
खबर छत्तीसगढ़

छत पर बनाए खुद के बिजलीघर से गणेश चंद शर्मा का घर हुआ रोशन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 30, 2025 2 Mins Read
129 Views
0 Comments

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संवरते सपने

रायपुर. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में भी सौर ऊर्जा क्रांति की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। यह योजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है।

सक्ति जिले के नया बाराद्वार निवासी गणेश चंद शर्मा इस योजना के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल स्थापित किया है। श्री शर्मा बताते हैं कि इस योजना के तहत उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें अब बिजली बिल की कोई चिंता नहीं रहती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना घर-घर रोशनी फैलाने के साथ-साथ आमजन को आत्मनिर्भर बना रही है। अब उनके बिजली खर्च में भारी कमी आई है और वे दूसरों को भी इस योजना से जुड़ने की सलाह देते हैं।

इस योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करें। लगाए गए प्लांट को नेट मीटरिंग के माध्यम से विद्युत ग्रिड से जोड़ा जाता है, जिससे उपभोक्ता अपनी जरूरत से ज्यादा बिजली का उत्पादन कर उसे ग्रिड में भेज सकते हैं।इससे न केवल बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि अतिरिक्त बिजली के बदले आमदनी भी प्राप्त होती है। केन्द्रीय योजना के तहत 30 हजार रुपए से 78 हजार रुपए तक की सरकारी सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अलावा राज्य सरकार के द्वारा अलग से अनुदान दी जाती है। इससे आर्थिक बचत, नवीन रोजगार सृजन, और नवीनीकृत ऊर्जा के प्रति जागरूकता में वृद्धि हो रही है। प्रदेशभर में बड़ी संख्या में नागरिक इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इच्छुक उपभोक्ता अपने निकटतम विद्युत कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ लेने संपर्क कर सकते हैं।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

mulakat
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

सोलर
Next

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना : रोशन हुआ मंजुषा राजवाड़े का घर

Next
सोलर
June 30, 2025

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना : रोशन हुआ मंजुषा राजवाड़े का घर

Previous
June 30, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

mulakat

Related Posts

1775743036 c6849ee7ccc548c39ec7

पीएम जनमन आवास योजना ले हीरा कमार के परिवार के पक्का घर के सपना होईस साकार

Editor Editor
April 9, 2026
1775742994 b065b48d52be2edd28ff

किसान मन गरमी के धान के बदले सुरुजमुखी के खेती डहर आगू बढ़त हें

Editor Editor
April 9, 2026
WhatsApp Image 2026 04 09 at 9.05.26 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ह स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक ला दीन भावभीनी सरधांजलि

Editor Editor
April 9, 2026
WhatsApp Image 2026 04 09 at 8.58.13 PM

माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद ला नमन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ह अंबिकापुर मा मूर्ति के करिन अनावरण

Editor Editor
April 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार