Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 5 5
खबर छत्तीसगढ़

उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीय निवासियों को दें प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
January 27, 2024 2 Mins Read
267 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में व्यवसाय के अनुकूल वातावरण तैयार करने का काम किया है। उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेकों निर्णय लिए गए हैं, जिससे व्यापार आसान और सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी। भारत के विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प भी निश्चित ही पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अवसर पर छत्तीसगढ़ के व्यवसायियों द्वारा सुगंधित चावल, सब्जियां भेजी गई है। साथ ही अयोध्या धाम में 60 दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था करने का भी काम व्यापारी भाइयों ने किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर मोदी की सभी गारंटी पूरी करने की बात भी दोहराई।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप केवल व्यापार ही नहीं करते बल्कि आपके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इसके अनेक फायदे होते हैं। रोजगार के अवसर सृजित होने से लोग आत्मनिर्भर होंगे और इससे देश भी आत्मनिर्भर होगा। व्यापार के सुगम और सरल बनने से भारत समृद्ध होकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भारत की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार व्यापार हितैषी सरकार है। देश में उन्नति हो इसके लिए उद्योग और व्यापार सुदृढ़ होने चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने व्यापार में बाधा बनने वाले नियमो में बदलाव किया और व्यापार के अनुकूल नियम बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि व्यापार को इतना सुगम बनाया जाए, ताकि व्यापारी सरकार का खजाना टैक्स से भर दे। सरकार के खजाने से जनता की भलाई का काम किया जाएगा। मंत्री अग्रवाल ने चेम्बर से सेवा के काम में आगे आने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन श्री सुनील सिंघी ने कहा कि देश में सुगम, सरल, सुरक्षित व्यापार के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है। इस व्यवस्था में भारत सरकार के 9 विभाग को जोड़ा गया है। इसमें नीति आयोग भी शामिल है, जिससे राष्ट्र स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के माध्यम से छोटे बड़े सभी व्यवसायों और उद्योगों के हित की बात की जाती है। श्री सिंघी ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के विभिन्न पहल और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल तथा रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री अमर परवानी ने दिया।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 67
Previous

विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 6 4
Next

मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने की मुलाकात

Next
Untitled 6 4
January 27, 2024

मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने की मुलाकात

Previous
January 27, 2024

विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 67

Related Posts

ऑपरेशन

चाकू से कटी मुख्य धमनी.. सबक्लेवियन आर्टरी जोड़ बचाया युवक का हाथ.. मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर की एक और बड़ी सफलता

Editor Editor
February 10, 2026
1770731883 86b8734e06247ad44951

फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार

Editor Editor
February 10, 2026
mallkhamb 01

‘बस्तर पंडुम’ बस्तर की बदली पहचान का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Editor Editor
February 10, 2026
अस्पताल उद्घाटन

स्वस्थ्य समाज ही समृद्ध राज्य की नींव : सीएम साय

Editor Editor
February 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार