Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 18 at 11.42.47 AM
जोहार छत्तीसगढ़

नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
October 18, 2026 2 Mins Read
38 Views
0 Comments

महतारी वंदन योजना से 68 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल, प्रदेश में 14 लाख लखपति दीदी

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा एवं नवरात्रि महोत्सवों में शामिल हुए और प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कालीबाड़ी स्थित मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना, नारी सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। गरबा हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम है। ऐसे आयोजन विभिन्न समाजों को जोड़ने के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों और परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद मिल रही है। आर्थिक सशक्तिकरण महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 14 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही हैं। सरकार महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की पावन धरती है, जहां मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और मां महामाया जैसे शक्तिपीठ आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। नवरात्रि के दौरान प्रदेशभर में भक्तिमय वातावरण रहता है और श्रद्धालु देवी आराधना में भाग लेते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ की भावना के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, देवजी भाई पटेल, जयंती पटेल, जगदीश पटेल सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags:

chhattisgarh newslakhpati didiMahtari Vandan YojanaNavratri Festival.Vishnu Deo SaiWomen empowerment

Share Article

Other Articles

86f554a9 aec4 4ce3 a550 2263896a31ac
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कालीबाड़ी मंदिर में की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

WhatsApp Image 2026 10 18 at 3.17.25 PM
Next

मड़मड़ा और कबरटोला को विकास कार्यों की सौगात, विजय शर्मा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Next
WhatsApp Image 2026 10 18 at 3.17.25 PM
October 18, 2026

मड़मड़ा और कबरटोला को विकास कार्यों की सौगात, विजय शर्मा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Previous
October 17, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कालीबाड़ी मंदिर में की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

86f554a9 aec4 4ce3 a550 2263896a31ac

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.57.11 PM

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

Editor Editor
November 25, 2026
images 14

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 9.49.16 PM

छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
November 25, 2026
images 13

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित, 8 जनवरी से होगा आयोजन

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार