Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 18 at 3.17.25 PM
जोहार छत्तीसगढ़

मड़मड़ा और कबरटोला को विकास कार्यों की सौगात, विजय शर्मा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Editor Editor
October 18, 2026 2 Mins Read
28 Views
0 Comments

47.15 लाख रुपए से बनेगा गौरव पथ, गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन और नाली निर्माण की घोषणाएं

रायपुर, उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मड़मड़ा में उन्होंने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 और 5 लाख रुपए की लागत से बने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 500 मीटर लंबे गौरव पथ का भूमिपूजन किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की राशि निकालने तथा जमा करने के लिए शहर जाने की जरूरत कम होगी।

ग्रामीणों की मांग पर शर्मा ने मड़मड़ा से बैजलपुर मुख्य मार्ग का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराने की घोषणा की। इसके अलावा बाजार छपरी में 15 लाख रुपए, पटवारी भवन के पास 10 लाख रुपए और पुरानी सोसायटी के पास 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।

कबरटोला में उप मुख्यमंत्री दुर्गोत्सव एवं नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने देवी दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और ग्रामीणों के साथ रामधुन में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कबरटोला में भी उन्होंने 20.20 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें पंचायत भवन के पास 6.50 लाख रुपए से सामुदायिक भवन, 2.60-2.60 लाख रुपए की लागत से दो सीसी सड़कें, नवधा रामायण मंच के पास 3.50 लाख रुपए से मंच निर्माण और शीतला मंदिर की ओर 5 लाख रुपए से नाली निर्माण शामिल है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य मनीराम साहू, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags:

Atal Digital Seva Kendrachhattisgarh newsKabirdham NewsRural DevelopmentVIJAY SHARMA

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 18 at 11.42.47 AM
Previous

नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री साय

WhatsApp Image 2026 04 01 at 9.13.14 PM
Next

जियोहॉटस्टार पर लाइव होगी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, 22 अक्टूबर से दिखेगा रोमांच

Next
WhatsApp Image 2026 04 01 at 9.13.14 PM
October 18, 2026

जियोहॉटस्टार पर लाइव होगी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, 22 अक्टूबर से दिखेगा रोमांच

Previous
October 18, 2026

नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री साय

WhatsApp Image 2026 10 18 at 11.42.47 AM

Related Posts

1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1 1

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 25 हाईवा रेत और मशीन जब्त

Editor Editor
November 24, 2026
1795532363 2fd613cd4f81832edba3 1

धरमपानी बनेगा आदर्श इको टूरिज्म केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 24 at 10.02.42 PM

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Editor Editor
November 24, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 12.42.51 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी

Editor Editor
November 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार