Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 08 01 at 12.13.47 AM
जोहार छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क, महानदी तटवर्ती क्षेत्रों में तैयारियां तेज : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Editor Editor
August 1, 2026 2 Mins Read
41 Views
0 Comments

वर्चुअल समीक्षा बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिए आवश्यक निर्देश, लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महानदी के तटवर्ती क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महानदी के जलस्तर, राहत एवं बचाव की तैयारियों तथा विभिन्न विभागों के समन्वय की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ जिले के महानदी तटवर्ती गांवों के साथ-साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया अंचल और चंद्रपुर क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। राज्य सरकार स्थिति पर पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी संबंधित विभाग और अधिकारी ओडिशा सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर महानदी के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हीराकुंड बांध के गेटों के संचालन को लेकर भी लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि संभावित बाढ़ के प्रभाव को कम किया जा सके।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी नागरिकों को भी पूरी तैयारी रखनी चाहिए। यदि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, सुरक्षित स्थानों पर जाने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें, राहत एवं बचाव दलों को पूरी तरह तैयार रखें तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों से भी उन्होंने स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आग्रह किया।

चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार, प्रशासन और जनता के सामूहिक सहयोग से किसी भी संभावित आपदा का प्रभावी ढंग से सामना किया जाएगा तथा जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsop chaudhriraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

99a82193 35fa 47b5 8acd bbfedcba0576 1
Previous

अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह

WhatsApp Image 2026 08 01 at 12.12.49 AM
Next

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

Next
WhatsApp Image 2026 08 01 at 12.12.49 AM
August 1, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

Previous
August 1, 2026

अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह

99a82193 35fa 47b5 8acd bbfedcba0576 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 04 at 10.21.34 PM

करम महोत्सव में मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री साय, बनगांव को 70 लाख की सौगात

Editor Editor
November 4, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 10.00.52 PM

जशपुर के गांव-गांव पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा, मुख्यमंत्री साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 4, 2026
images 21 1

अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फैसले का किया स्वागत

Editor Editor
November 4, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 9.11.06 PM

छत्तीसगढ़ में जियो-पोर्टल से बदलेगा योजनाओं का नियोजन, AI चैटबॉट से एक क्लिक में मिलेगी भौगोलिक जानकारी

Editor Editor
November 4, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार