Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 18 at 3.56.03 PM
खबर छत्तीसगढ़

कौशल, रोजगार और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण

Editor Editor
September 18, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए कौशल विकास, रोजगार, उच्च शिक्षा, उद्यमिता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार का फोकस युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने पर है।

18,330 युवाओं को मिला प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत राज्य के 26 जिलों में अब तक 18,330 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस पर करीब 29 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, 35 हजार और युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना है। कौशल विकास के लिए राज्य सरकार ने 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवा छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, रोजगार के अवसर और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध हो।

9 हजार सरकारी पदों पर भर्ती

रोजगार के साथ सरकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर भी जोर दिया जा रहा है। राज्य में करीब 9 हजार रिक्त सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। क्लास-3 और क्लास-4 के पदों पर भर्ती को एकीकृत और समयबद्ध बनाने के लिए नए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन किया गया है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता देने के लिए CG-ACE पहल शुरू की गई है। इसके तहत NEET, CLAT, JEE, UPSC, CGPSC, बैंकिंग, SSC और रेलवे जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे का विस्तार

सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बजट और संस्थागत ढांचे के विस्तार पर जोर दिया है। उच्च शिक्षा का बजट करीब 50 प्रतिशत बढ़ाकर वर्ष 2025-26 में 1,822.75 करोड़ रुपये किया गया है। जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और रायगढ़ के पांच सरकारी कॉलेजों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इसके अलावा कवर्धा, जशपुर, रायगढ़ और जगदलपुर में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CGIT) विकसित किए गए हैं। आने वाले समय में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी इनके विस्तार की योजना है। सरकार की इन पहलों का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Tags:

CG-ACEChhattisgarhchhattisgarh newsDirect RecruitmentFree CoachingGovernment JobsHigher EducationRaipurraipur newsskill developmentSkill TrainingVishnu Deo SaiYouth Employment

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 18 at 3.15.12 PM
Previous

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़, रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 शुरू

WhatsApp Image 2026 09 18 at 5.00.18 PM
Next

PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

Next
WhatsApp Image 2026 09 18 at 5.00.18 PM
September 18, 2026

PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

Previous
September 18, 2026

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़, रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 शुरू

WhatsApp Image 2026 09 18 at 3.15.12 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026
vdfgsfsdfscs

PWD के ठेकेदार ध्यान दें: अब पुराने पोर्टल पर नहीं, GePNIC पर होंगे नए टेंडर

Editor Editor
September 18, 2026
photo collage.png 3 2

होटल-रिसॉर्ट से लेकर PPP मॉडल तक, छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश का नया रोडमैप

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार