Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ramen deka 2
खबर छत्तीसगढ़

गोद लिए ग्राम टेमरी में राज्यपाल रमेन डेका का प्रेरक प्रवास: जनसंवाद, विकास और जनभागीदारी की मिसाल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 20, 2025 2 Mins Read
118 Views
0 Comments

राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन अपने गोद लिए ग्राम टेमरी पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक जनसेवी और जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्वकर्ता के रूप में सादगी और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

ग्राम टेमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपा। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने भी कदम का पौधा लगाया। इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान का सुंदर संदेश दिया गया।

इसके पश्चात् राज्यपाल ने ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और दवाई भंडार व नेत्र परीक्षण कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सक से दवाइयों की उपलब्धता, रोगियों की संख्या और उपचार की स्थिति की जानकारी ली।

जनसंवाद कार्यक्रम – ग्रामीणों से सीधा संवाद
पंचायत भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यपाल ने सरपंच, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। जब सरपंच ने गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उठाई, तो राज्यपाल ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए और समाधान का आश्वासन भी दिया।

राज्यपाल ने कहा, जब मैंने इस गांव को गोद लिया है, तो इसका समग्र विकास मेरा दायित्व है, लेकिन यह तभी संभव है जब आप सभी साथ मिलकर सहयोग करें। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। उन्होंने असम राज्य का उदाहरण देते हुए बताया कि वहाँ की महिलाएं हर सप्ताह कुछ घंटे श्रमदान कर गांव की सफाई करती हैं, ऐसी ही पहल की जरूरत टेमरी में भी है।

राज्यपाल ने स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए गांव में ओपन जिम स्थापित करने के निर्देश दिए, जिस पर वहां उपस्थित खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने त्वरित कार्रवाही के लिए निर्देशित किया साथ ही उन्होंने भविष्य में एक और जिम खोलने की भी घोषणा की। श्री डेका ने गांव के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बकरी पालन, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन और सहकारिता योजनाओं से जुड़ने का सुझाव दिया। राज्यपाल के सचिव व सहकारिता विभाग के प्रमुख डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने ग्रामीणों को सहकारिता समितियों से जुड़ने के लाभ बताए।

कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल ने तीन तीन टी.बी रोगियों को पोषण फुड बास्केट, प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को गणवेश तथा हाईस्कूल के नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तकें व स्कूल बैग वितरित किए। एकता स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला गोस्वामी द्वारा राज्यपाल को भेंट किए गए हस्तनिर्मित कुल्हड़ और ताजा सब्जियों की टोकरी को राज्यपाल ने आत्मीयता से स्वीकार किया और समूह के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस प्रवास ने न केवल गोद लिए गांव टेमरी के सर्वांगीण विकास की नींव रखी, बल्कि जनसुनवाई, भागीदारी और सेवा भावना को भी एक नई दिशा दी। राज्यपाल रमेन डेका का यह प्रयास निश्चित रूप से ग्राम टेमरी को एक आदर्श गांव के रूप में स्थापित करने की ओर प्रेरित करेगा।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsGovernor Ramen Dekaraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

bastar
Previous

सीएम साय को ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान

ramen deka 1 1
Next

राज्यपाल रमेन डेका ने माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

Next
ramen deka 1 1
June 20, 2025

राज्यपाल रमेन डेका ने माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

Previous
June 20, 2025

सीएम साय को ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान

bastar

Related Posts

1775743036 c6849ee7ccc548c39ec7

पीएम जनमन आवास योजना ले हीरा कमार के परिवार के पक्का घर के सपना होईस साकार

Editor Editor
April 9, 2026
1775742994 b065b48d52be2edd28ff

किसान मन गरमी के धान के बदले सुरुजमुखी के खेती डहर आगू बढ़त हें

Editor Editor
April 9, 2026
WhatsApp Image 2026 04 09 at 9.05.26 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ह स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक ला दीन भावभीनी सरधांजलि

Editor Editor
April 9, 2026
WhatsApp Image 2026 04 09 at 8.58.13 PM

माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद ला नमन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ह अंबिकापुर मा मूर्ति के करिन अनावरण

Editor Editor
April 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार