Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.01.55 PM
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य शुभारंभ, 6 टीमें दिखाएंगी दम

Editor Editor
October 21, 2026 2 Mins Read
21 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश की पहली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का शुभारंभ रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से और उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव सहित कई जनप्रतिनिधि और खेल जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर आयोजन कर रही है। सरकार का उद्देश्य खेलों को हर घर तक पहुंचाना और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश में हॉकी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी और ‘चलो रे संगी, हॉकी खेलबो’ का संदेश पूरे राज्य में गूंजेगा।

यह प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगी, जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में छत्तीसगढ़ के 18 स्थानीय खिलाड़ियों के साथ चार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

लीग में चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स, राजधानी रॉयल्स, मैनपाट टाइगर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रतिदिन रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दो मैच खेले जाएंगे। दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जबकि मुकाबलों का सीधा प्रसारण JioHotstar पर किया जाएगा।

इस लीग का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में हॉकी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और प्रदेश को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है। आयोजन से युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिलेगा और राज्य में हॉकी संस्कृति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Tags:

arun saoChhattisgarh Hockey Leaguechhattisgarh newsIndian Hockeyraipur newsRaksha Khadsesports news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.42.38 PM
Previous

भण्डारपुरी धाम में विकास कार्यों की सौगात, 29 करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन

images 8
Next

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों का मानदेय बढ़कर 30,870 रुपये प्रतिमाह

Next
images 8
October 21, 2026

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों का मानदेय बढ़कर 30,870 रुपये प्रतिमाह

Previous
October 21, 2026

भण्डारपुरी धाम में विकास कार्यों की सौगात, 29 करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन

WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.42.38 PM

Related Posts

1794576781 e79ffccb8d53009365da 1

स्कूलों में बनेंगे बाल प्रहरी क्लब, बच्चों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Editor Editor
November 13, 2026
images 1 1

छत्तीसगढ़ की प्रारूप मतदाता सूची जारी, 1.90 करोड़ मतदाता दर्ज

Editor Editor
November 13, 2026
1794562407 42168a89cc55115cf9a3 1

पीएम जनमन योजना से कमार परिवारों को मिली विकास की नई राह

Editor Editor
November 13, 2026
photo collage.png 4

जनजातीय महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण पर जोर

Editor Editor
November 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार