Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1783959242 12eacbfaff04ca7cb461 1
खबर छत्तीसगढ़

 ग्रीन सुकमा की अनूठी पहल- मोबाइल ट्री एटीएम से घर-घर पहुंचाए जा रहे मुफ्त पौधे

Editor Editor
July 13, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

पहले ही दिन 300 लोगों को बांटे गए 400 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी पर विशेष जोर

रायपुर, सुकमा जिले को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को एक जनआंदोलन का रूप देने के लिए जिला प्रशासन और वनमंडल सुकमा ने एक बेहद अनोखी शुरुआत की है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार, जिले में मोबाइल ट्री एटीएम सेवा शुरू की गई है, जिसके माध्यम से अब लोगों के घरों और मोहल्लों तक निःशुल्क पौधे पहुंचाए जा रहे हैं। इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को पौधारोपण से जोड़ना और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। सोमवार को यह विशेष वाहन सुकमा नगर के पावारास और कुम्हाररास सहित विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचा। वाहन के पहुंचते ही स्थानीय निवासियों ने बेहद उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया।

पहले दिन 400 फलदार पौधों का वितरण

      अभियान के पहले ही दिन नागरिकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला। करीब 300 हितग्राहियों को 400 फलदार पौधे पूरी तरह मुफ्त वितरित किए गए। वितरण में मुख्य रूप से निम्नलिखित पौधों को शामिल किया गया, जिनमें कटहल, आम, अमरूद, जामुन, मुनगा (सहजन) शामिल हैं।

सिर्फ पौधा लगाना नहीं, पेड़ बनाना है हमारी जिम्मेदारी- कलेक्टर

         कलेक्टर अमित कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पौधे वितरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित कर रहा है। पौधा लगाना तो सिर्फ पहला कदम है, लेकिन उसकी नियमित देखभाल कर उसे पेड़ बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

जनभागीदारी से ही सुकमा बनेगा हरित और स्वच्छ

       वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अक्षय भोंसले ने जिलेवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि नागरिक अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही सुकमा को पूरी तरह हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल जिला बनाया जा सकता है।

       मोबाइल ट्री एटीएम जैसी यह अनूठी पहल न सिर्फ लोगों को घर बैठे आसानी से पौधे उपलब्ध करा रही है, बल्कि पर्यावरण चेतना जगाने में भी कारगर साबित हो रही है। प्रशासन की इस सक्रियता और जनता के मिल रहे भारी सहयोग से जिले में हरित आवरण (ग्रीन कवर) बढ़ाने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

Tags:

#raipurChhattisgarhchhattisgarh newsGreen Sukma'skedar kashyapraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1783958688 76adb84379c4179d393a
Previous

सफलता की कहानियां : जेलों में बंदियों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई राह

1783958543 80d02c67b6588c5fda9d 1
Next

फसल विविधीकरण बना आर्थिक समृद्धि का आधार

Next
1783958543 80d02c67b6588c5fda9d 1
July 13, 2026

फसल विविधीकरण बना आर्थिक समृद्धि का आधार

Previous
July 13, 2026

सफलता की कहानियां : जेलों में बंदियों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई राह

1783958688 76adb84379c4179d393a

Related Posts

health services 1

दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल

Editor Editor
July 13, 2026
DIY dream house

अपने हाथों से गढ़ा सपनों का घर

Editor Editor
July 13, 2026
1783958543 80d02c67b6588c5fda9d 1

फसल विविधीकरण बना आर्थिक समृद्धि का आधार

Editor Editor
July 13, 2026
1783958688 76adb84379c4179d393a

सफलता की कहानियां : जेलों में बंदियों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई राह

Editor Editor
July 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार