Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 21T010107.689 1 1 e1749125336911
खबर छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक जीत: मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस को बताया बस्तर के उज्ज्वल भविष्य की नींव

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 23, 2025 2 Mins Read
140 Views
0 Comments

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओरछा ब्लॉक के ग्राम बासिंग स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचकर 21 मई को नक्सलियों के खिलाफ हुई ऐतिहासिक मुठभेड़ में शामिल जवानों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जवानों का हौसला दुर्गम पहाड़ों से भी ऊँचा है और उनके अदम्य साहस से जल्द ही बस्तर से नक्सलवाद का नामोनिशान मिट जाएगा।

मुख्यमंत्री ने डीआरजी, बीएसएफ और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह माओवाद विरोधी लड़ाई की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है, जिसमें 27 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें कुख्यात माओवादी बसवा राजू भी शामिल था। उन्होंने जवानों को तिलक लगाकर सम्मानित किया और उन्हें 50 मोटर बाइकों के गश्ती दल के रूप में रवाना किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प अब साकार होता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने मुठभेड़ में जब्त हथियारों का निरीक्षण किया, जिनमें एके-47, इंसास, बीजीएल लॉन्चर, .303 रायफल और अन्य घातक हथियार शामिल थे। उन्होंने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों को पीएम जनमन और नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर अब दिखने लगा है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जवानों की यह सफलता राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है और यह बस्तर को विकास के नए रास्ते पर ले जाने में निर्णायक साबित होगी। मुख्यमंत्री ने सभी जवानों को एलईडी सेट व गिफ्ट हैम्पर भेंट कर उनके अद्वितीय साहस को सलाम किया।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 22T085017.466
Previous

पहाड़ी कोरवा के पीएम जनमन आवास में पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों ने सरई फूलों की माला पहनाकर किया स्वागत

image 2025 05 23T205043.120 1
Next

बासिंग कैंप में मुख्यमंत्री ने लगाई जन-चौपाल, 1.04 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

Next
image 2025 05 23T205043.120 1
May 23, 2025

बासिंग कैंप में मुख्यमंत्री ने लगाई जन-चौपाल, 1.04 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

Previous
May 22, 2025

पहाड़ी कोरवा के पीएम जनमन आवास में पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों ने सरई फूलों की माला पहनाकर किया स्वागत

image 2025 05 22T085017.466

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 15 at 8.03.29 PM

समाज कल्याण के मजबूत ढाल: जशपुर मा 82 हजार ले जादा हितग्राही मन तक पहुँचत हे योजना मन

Editor Editor
April 15, 2026
white border export 2026 04 15T18 09 26 WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.59.48 PM 1

कटे होंठ ले टूटे हिम्मत तक… एक ऑपरेशन अउ बदल गे जिनगी

Editor Editor
April 15, 2026
WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.56.45 PM

दसक मन के अंधियार ले उजियारा मा आइस गारपा, नियद नेल्लानार योजना ले पहिली बार घर-घर पहुँचे बिजली

Editor Editor
April 15, 2026
WhatsApp Image 2026 04 15 at 7.43.31 PM

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी के सबले महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के पक्का इरादा अउ साहसी फैसला ले पूरा होही महिला मन के सपना : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
April 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार