Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1786798922 278f131fa02002d7576b
खबर छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Editor Editor
August 15, 2026 3 Mins Read
8 Views
0 Comments

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का किया वाचन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और शहीद परिवारों का किया सम्मान

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रायपुर, स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पूरे उत्साह, उमंग, गौरव और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पूरा परिसर देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरुष, एनसीसी महिला, स्काउट-गाइड तथा रेडक्रॉस के दल शामिल हुए। विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन, कदमताल और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके पश्चात हर्ष फायर किया गया तथा राष्ट्रगान की धुन का वादन हुआ। परेड दलों द्वारा सामूहिक रूप से ‘राष्ट्रपति की जय’ का उद्घोष किया गया।

मुख्य अतिथि राठिया ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने संदेश के माध्यम से प्रदेश के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नागरिकों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परेड में शामिल टुकड़ियों के कप्तानों से परिचय प्राप्त किया। जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड तथा रेडक्रॉस के विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि राठिया ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद परिवारों का सम्मान

समारोह में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा शहीद जवानों के परिवारजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों से भेंट कर उनका सम्मान किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह का सबसे आकर्षक और भावपूर्ण पक्ष विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों में देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की जीवंत झलक देखने को मिली। गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोना मॉर्डन स्कूल सारंगढ़, द्वितीय स्थान आदर्श ज्योति विद्यालय छिंद तथा तृतीय स्थान शासकीय हाईस्कूल हरदी, सारंगढ़ ने प्राप्त किया। विजेता संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

परेड प्रतियोगिता में जिला पुलिस बल का दबदबा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित परेड प्रतियोगिता के जूनियर डिवीजन में प्रथम स्थान सेजेस सारंगढ़, द्वितीय स्थान सेजेस सारंगढ़ तथा तृतीय स्थान स्काउट रोवर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ ने प्राप्त किया।

सीनियर डिवीजन में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल (सशस्त्र बल) को मिला। द्वितीय स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग की द्वितीय टीम ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी टुकड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवान, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा।

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1786799134 babd52eb34769e8bf7ed
Previous

शहीद स्मारक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026 08 15 at 7.28.50 PM
Next

जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Next
WhatsApp Image 2026 08 15 at 7.28.50 PM
August 15, 2026

जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Previous
August 15, 2026

शहीद स्मारक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

1786799134 babd52eb34769e8bf7ed

Related Posts

1786789652 4ab4c1fd962838f07a77 3

पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Editor Editor
August 15, 2026
1786787257 80f2d04f7a118d0f73de

रायगढ़ के नगर वन को ऑक्सीजन हब और पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित : ओपी चौधरी

Editor Editor
August 15, 2026
laxmi verma

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने किया ध्वजारोहण

Editor Editor
August 15, 2026
WhatsApp Image 2026 08 15 at 9.43.16 PM

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

Editor Editor
August 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार