इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड
रायपुर, लोक भवन में आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान कुलपति डॉ. चंदेल ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि से अवगत कराया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों और शिक्षण कार्यक्रमों को भी आधिकारिक रूप से अधिमान्यता दी गई है।
राज्यपाल रमेन डेका ने विश्वविद्यालय की इस शानदार सफलता पर कुलपति और पूरी शैक्षणिक टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इसे छत्तीसगढ़ के कृषि शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताया।