राज्यपाल रमेन डेका से सूचना आयुक्तों ने की मुलाकात
राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की ली जानकारी, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सहित राज्य सूचना आयुक्तों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी सभी आयुक्तों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की स्थिति और उनसे जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने आयोग में लंबित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से समाधान हो सके।
इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल, आलोक चंद्रवंशी और शिरीष मिश्रा भी उपस्थित रहे।