Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 750x 65b1fb55ca4e3 1
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा समर्थन मूल्य

Editor Editor
November 11, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का महाअभियान 15 नवंबर से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।

उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम

धान खरीदी को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, गुणवत्ता जांच उपकरण और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा किसानों के लिए पेयजल, बैठने और छाया जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। इस वर्ष 360 नए धान खरीदी केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को नजदीकी केंद्रों पर उपज बेचने की सुविधा मिलेगी।

डिजिटल व्यवस्था से आसान होगी धान खरीदी प्रक्रिया

किसानों को राहत देते हुए पिछले वर्ष पंजीकृत और एग्रीस्टैक आईडी वाले किसानों को दोबारा पंजीयन से छूट दी गई है। वहीं, धान विक्रय के समय समिति में ऋण पुस्तिका लाने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। डिजिटल क्रॉप सर्वे और बायोमेट्रिक आधारित खरीदी व्यवस्था के माध्यम से प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

तीन वर्षों में 437 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन

राज्य में पिछले तीन खरीफ विपणन वर्षों के दौरान लगभग 437 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इस अवधि में किसानों को करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। वहीं, कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2023 से खरीफ 2025 तक लगभग 25.52 लाख किसानों को 35,904 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है। फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों को अब 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी।

किसानों की सुविधा और समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर

राज्य सरकार ने धान खरीदी के दौरान केंद्रों की नियमित निगरानी, धान का समय पर उठाव और किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। यह अभियान प्रदेश के लगभग 40 लाख कृषक परिवारों की आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार का लक्ष्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, सुविधाजनक खरीदी और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Tags:

Agriculture NewsChhattisgarh GovernmentChhattisgarh Paddy ProcurementDhan Kharidi 2026-27Farmers NewsKrishak Unnati YojanaPaddy MSP 3100raipur newsTribal Pride DayVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 10 at 2.34.37 PM
Previous

राज्यपाल रमेन डेका से सूचना आयुक्तों ने की मुलाकात

WhatsApp Image 2026 11 04 at 2.46.57 PM
Next

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा देश में प्रथम, रायपुर और बिलासपुर को भी राष्ट्रीय सम्मान

Next
WhatsApp Image 2026 11 04 at 2.46.57 PM
November 11, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा देश में प्रथम, रायपुर और बिलासपुर को भी राष्ट्रीय सम्मान

Previous
November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका से सूचना आयुक्तों ने की मुलाकात

WhatsApp Image 2026 11 10 at 2.34.37 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 11 at 5.16.10 PM 2

15 नवंबर को धरमजयगढ़ में मनेगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विशेष आयोजन

Editor Editor
November 11, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 2.46.57 PM

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा देश में प्रथम, रायपुर और बिलासपुर को भी राष्ट्रीय सम्मान

Editor Editor
November 11, 2026
WhatsApp Image 2026 11 10 at 2.34.37 PM

राज्यपाल रमेन डेका से सूचना आयुक्तों ने की मुलाकात

Editor Editor
November 10, 2026
WhatsApp Image 2026 11 10 at 2.19.59 PM

हेल्पलाइन 1076 से सुलझी समस्या, राजेश के घर पहुंची सीएम की पाती

Editor Editor
November 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार