Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 27 at 1.36.42 PM
खबर छत्तीसगढ़

जनजातीय विरासत और वनाधिकार की पहल को मिला SKOCH Gold Award

Editor Editor
September 27, 2026 2 Mins Read
12 Views
0 Comments

 छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास विभाग को जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण और वनाधिकारों की सतत सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए अभिनव कार्यों के लिए प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विभाग की दो प्रमुख पहलों ‘AADI VIRASAT’ और ‘मोर वनाधिकार, मोर उत्तराधिकार’ को प्रदान किया गया।

SKOCH Award के लिए दोनों परियोजनाओं का चयन तीन-स्तरीय प्रस्तुतीकरण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया तथा पब्लिक वोटिंग के बाद किया गया। तत्कालीन टीम लीडर एवं प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, IAS ने जूरी के समक्ष दोनों परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। परियोजनाओं से जुड़े बी.के. राजपूत, संयुक्त सचिव और श्रीकांत शुक्ला, OSD भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

‘AADI VIRASAT’ के तहत छत्तीसगढ़ में दो महत्वपूर्ण संग्रहालयों का निर्माण किया गया है। इनमें शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय शामिल है, जिसका उद्घाटन नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। वहीं राज्य के पहले जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन मई 2025 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इन संग्रहालयों में जनजातीय इतिहास, वीरता, संस्कृति और परंपराओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए AR/VR और immersive experiences का उपयोग किया गया है। इसका उद्देश्य जनजातीय विरासत को नई पीढ़ी तक प्रभावी और आधुनिक तरीके से पहुंचाना है।

वहीं ‘मोर वनाधिकार, मोर उत्तराधिकार’ पहल के माध्यम से वनाधिकार को केवल एक बार मिलने वाले अधिकार के बजाय पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुरक्षित रहने वाली व्यवस्था के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया है। इसमें उत्तराधिकार, अभिलेखों के अद्यतन और वनाधिकार प्राप्त हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

SKOCH Gold Award मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और आदिम जाति विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों की विरासत और अधिकारों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय पहचान बताया।

Tags:

AADI VIRASATSKOCH AwardSKOCH Gold Awardछत्तीसगढ़जनजातीय विरासत

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 26 at 8.18.33 PM
Previous

छत पर सोलर पैनल से घटा बिजली बिल, मनोरंजन सिंह का घर बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

WhatsApp Image 2026 09 27 at 3.50.54 PM
Next

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास के नए द्वार: मुख्यमंत्री साय

Next
WhatsApp Image 2026 09 27 at 3.50.54 PM
September 27, 2026

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास के नए द्वार: मुख्यमंत्री साय

Previous
September 26, 2026

छत पर सोलर पैनल से घटा बिजली बिल, मनोरंजन सिंह का घर बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

WhatsApp Image 2026 09 26 at 8.18.33 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

Editor Editor
October 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार