Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
dhan kharidi
खबर छत्तीसगढ़

जिले में धान खरीदी की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर गठित

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 6, 2025 2 Mins Read
60 Views
0 Comments

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हरिस एस द्वारा जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष का विधिवत गठन करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय नया रायपुर से प्राप्त निर्देशों और जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल की अनुशंसा के आधार पर यह पहल किया गया है। इस सेल का प्राथमिक उद्देश्य धान खरीदी के दौरान संभावित अनियमितताओं पर नियंत्रण रखना और धान के अवैध पुनर्चक्रण को रोकना है, ताकि वास्तविक किसानों को ही उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके।
         उक्त जिला स्तरीय कंट्रोल सेल जिला विपणन अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में स्थापित की गई है, जहाँ नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी प्रभावी ढंग से निगरानी सुनिश्चित करेंगे। सेल में तैनात अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर सत्येन्द्र कुमार बंजारे मोबाइल नंबर +91-78884-78891 को प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। उनके साथ सहायक प्रोग्रामर मेहरुन निशा मोबाइल नंबर 94079-43643 और अघम भास मोबाइल नंबर +91-89628-49662 तकनीकी सहायक और डेटा प्रबंधन का कार्य देखेंगे। साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक पाण्डेय मोबाइल नंबर +91-96699-66770 और अभिषेक राव मोबाइल नंबर +91-79993-64923) डेटा प्रविष्टि एवं संचालन में सहायता करेंगे। वहीं जिला विपणन कार्यालय के लेखा अधिकारी बलिराम कश्यप मोबाइल नंबर +91-99070-80814 को इस महत्वपूर्ण सेल का नियमित रूप से सुचारू संचालन एवं मॉनिटरिंग की जवाबदेही सौंपी गई है। कंट्रोल सेल अपने कामकाज में संपूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक रजिस्टर का उपयोग करेगा, जिसमें समस्त गतिविधियों को पृथक से दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा सेल का एक मुख्य कार्य जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय सूचना का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना होगा। समस्त प्राप्त शिकायतें व सुझाव और निराकरण की जानकारी नियंत्रण कक्ष नंबर +91-74898-70170 पर संकलित की जाएगी और तत्पश्चात इसे खाद्य शाखा जगदलपुर को प्रेषित किया जाएगा।

Share Article

Other Articles

mnmn
Previous

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत होम-टू-होम एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण प्रारंभ

krida
Next

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आगाज, कांकेर जिले को मिली मेजबानी

Next
krida
November 6, 2025

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आगाज, कांकेर जिले को मिली मेजबानी

Previous
November 6, 2025

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत होम-टू-होम एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण प्रारंभ

mnmn

Related Posts

1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026
1775663378 2d3e772426fa92bc420d

कृषि महाविद्यालय, रायपुर म उज़्बेकिस्तान यात्रा म आधारित

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार