Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM
खबर छत्तीसगढ़

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Editor Editor
October 2, 2026 One Min Read
21 Views
0 Comments

सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ, उत्कृष्ट काम करने वाली स्वच्छाग्रही दीदियों का सम्मान

बीजापुर के ऐतिहासिक महादेव तालाब में गांधी जयंती के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों के साथ तालाब परिसर में श्रमदान किया और सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान तालाब में फैली जलकुंभी और अन्य कचरे को हटाया गया। मंत्री ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों, जलस्रोतों और आसपास के इलाकों को साफ रखने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

केदार कश्यप ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को साफ रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना से किया गया छोटा प्रयास भी स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ सकता है।

स्वच्छाग्रही दीदियों का सम्मान, स्वच्छता किट भी बांटे

कार्यक्रम में नैमेड़ की स्वच्छाग्रही दीदियों को स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

वहीं नगरपालिका में काम करने वाली स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट और पीपीई किट भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष पेरे पुलैय्या, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

bijapurCleanliness Drivekedar kashyapMahadev TalabSeva Mera YogdanSeva Sankalp Abhiyan

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM
Previous

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM
Next

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Next
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM
October 2, 2026

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Previous
October 2, 2026

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM

Related Posts

1792858452 6897dbcfb9d8cdc19e0a

जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार, एआई से आसान होंगी टैक्स सेवाएं: ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
October 24, 2026
1792854921 b4a20fedf1b56319e9f1

बस्तर में 20,700 वर्गफीट की वनोपज रंगोली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया अवलोकन

Editor Editor
October 24, 2026
orig 8 1656702569 1

बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर, मारकंडी नदी से घरों तक पहुंचेगा पानी

Editor Editor
October 24, 2026
vdfgsfsdfscs

शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई, दो ठेकेदारों को नोटिस

Editor Editor
October 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार