Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM
जोहार छत्तीसगढ़

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026 2 Mins Read
51 Views
0 Comments

खरतुली के रासेयो स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण का संदेश

धमतरी में सेवा संकल्प अभियान और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर नशामुक्त समाज को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोनो नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुए कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और जिम्मेदार समाज बनाने में भागीदारी निभाने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि नशे का असर सिर्फ व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। नशामुक्ति के लिए सरकारी प्रयासों के साथ आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से नशामुक्त भारत अभियान से जुड़कर गांव-गांव में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, बुजुर्गों और युवाओं ने खुद नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे से बचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने नशामुक्ति को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

नुक्कड़ नाटक में दिखाया नशामुक्ति से विकसित भारत का रास्ता

कार्यक्रम का खास आकर्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों का नुक्कड़ नाटक रहा। प्राचार्य के मार्गदर्शन और व्याख्याता आकाश गिरी गोस्वामी के लेखन-निर्देशन में तैयार इस प्रस्तुति में नशामुक्त भारत, विकसित भारत-2047 और समाज सेवा जैसे विषयों को सामने रखा गया।

नाटक के जरिए बताया गया कि युवाओं की ऊर्जा को नशे से दूर रखकर शिक्षा, कौशल और समाजसेवा से जोड़ा जाए तो वे देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में सहकारी बैंक अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत सभापति, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Tags:

DhamtariNasha Mukt BharatNasha Mukt ChhattisgarhSeva Sankalp Abhiyantank ram vermaViksit Bharat 2047

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM
Previous

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM
Next

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Next
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM
October 2, 2026

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Previous
October 2, 2026

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.57.11 PM

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

Editor Editor
November 25, 2026
images 14

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 9.49.16 PM

छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
November 25, 2026
images 13

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित, 8 जनवरी से होगा आयोजन

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार