Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ktu 1 1
खबर छत्तीसगढ़

 ​KTU परिसर पूर्णतः नशा मुक्त घोषित

Editor Editor
August 2, 2026 2 Mins Read
15 Views
0 Comments
  • जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है—कुलपति प्रो. मनोज दयाल
  • ​केटीयू में नशा मुक्त युवा अभियान: अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ

​रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU), रायपुर में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के अंतर्गत एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर को पूर्णतः ‘नशा मुक्त कैंपस’ बनाने की औपचारिक घोषणा की।

*​विवेक और भविष्य को नष्ट करता है नशा: प्रो. मनोज दयाल*

     ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने युवाओं से जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्तियों जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है,का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के विवेक, उसके परिवार और सुनहरे भविष्य—तीनों को पूरी तरह तबाह कर देता है। युवाओं को इससे दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग देश निर्माण में करना चाहिए।
      ​इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल युग में मोबाइल का भी संयमित एवं सार्थक उपयोग करने का आग्रह किया।

*​क्षणिक सुख की चाहत में लत न बनने दें: कुलसचिव*

     ​विश्वविद्यालय के कुलसचिव  ने जीवन में आर्थिक और सामाजिक विश्लेषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर क्षणिक सुख की चाहत से होती है, जो धीरे-धीरे गंभीर लत में बदल जाती है। इसलिए किसी भी गलत आदत को अपनाने से पहले उसके दुष्प्रभावों पर विचार करना बेहद जरूरी है।

*​नशामुक्त भारत निर्माण का लिया संकल्प*

     ​समारोह में विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newskturaipur newsstate news

Share Article

Other Articles

arun sao 1 1
Previous

नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

op chaudhri
Next

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Next
op chaudhri
August 2, 2026

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Previous
August 2, 2026

नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

arun sao 1 1

Related Posts

op chaudhri 2

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
August 13, 2026
op chaudhri 1

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Editor Editor
August 13, 2026
tiranga yatra 1 1

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

Editor Editor
August 13, 2026
rajesah agrawal 1

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

Editor Editor
August 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार