Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
op chaudhri
खबर छत्तीसगढ़

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
August 2, 2026 3 Mins Read
28 Views
0 Comments

धमतरी में ‘नशामुक्त युवादृविकसित भारत संकल्प अभियान’ में युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, एआई प्रशिक्षित 100 युवाओं को प्रमाण-पत्र एवं 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

रायपुर,  वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वस्थ, जागरूक और नवाचार से जुड़ी युवा पीढ़ी ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकती है। मंत्री चौधरी आज धमतरी के मराठा मंगल भवन में आयोजित ‘नशामुक्त युवादृविकसित भारत संकल्प अभियान’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत की युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, कौशल, नवाचार, खेल और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि नशामुक्ति केवल सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। उन्होंने युवाओं से ज्ञान, तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को अपनाने तथा अपने परिवार और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण प्राप्त 100 युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए। साथ ही प्रत्येक प्रशिक्षित युवा को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों, कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी मार्गदर्शन में लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों तथा स्थानीय नवाचारों का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।

अपने संबोधन में मंत्री चौधरी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और यही युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की दिशा में अग्रसर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में हुई प्रगति से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को भ्रामक और नकारात्मक सामग्री से सतर्क रहना चाहिए। नशा युवा शक्ति, प्रतिभा और भविष्य को कमजोर करता है, इसलिए प्रत्येक युवा को इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्टार्टअप, डिजिटल तकनीक और नवाचार आधारित रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम को लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा एवं नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने भी संबोधित किया। उन्होंने नशामुक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर युवा शक्ति को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन युवाओं के कौशल विकास, डिजिटल सशक्तिकरण और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा, नगर निगम महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी, युवा, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsop chuadhriraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

ktu 1 1
Previous

 ​KTU परिसर पूर्णतः नशा मुक्त घोषित

shyambihari jaiswal
Next

चिरमिरी क्षेत्र को नई रेल सौगात, ₹602 करोड़ की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

Next
shyambihari jaiswal
August 2, 2026

चिरमिरी क्षेत्र को नई रेल सौगात, ₹602 करोड़ की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

Previous
August 2, 2026

 ​KTU परिसर पूर्णतः नशा मुक्त घोषित

ktu 1 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 19 at 3.48.46 PM

नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों को मिले संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 12.32.03 PM

रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय बना नागरिक सुविधा का मॉडल: हेल्प डेस्क से लेकर डिजिटल भुगतान तक, हर व्यवस्था हुई हाईटेक

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार